बीती रात पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के साथ उनकी रोज़ी-रोटी और सम��मान की लड़ाई में मजबूती से खड़ी रही।
उनकी सभी मांगें जायज़ और नियमसंगत हैं।भाजपा सरकार पंचायत सहायकों की मांगों पर तत्काल सुनवाई नहीं करती है तो आर-पार की लड़ाई के साथ निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में एक मंत्री जी हैं जिनको पंचायत विभाग मिला है पर इनको अपने विभाग से कोई मतलब ही नहीं है,
उनके विभाग के ही कर्मचारी पिछले लगभग दो हफ्तों से धरना दे रहे हैं पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं,
उनसे सिर्फ ₹6000 में बधुआ मजदूर की तरह पूरे महीने भर काम कराया जाता है,
आखिरकार ₹200 दिन में कौन काम करता है,
उनकी मांग है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए जो की जायज है।
Panchayat Sahayak Lucknow : लखनऊ के Eco Garden में पंचायत सहायकों का विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से मानदेय में बढ़ोतरी और सेवा की सुरक्षा की मांगों को लेकर है. प्रदेशभर से हज़ारों की संख्या में पंचायत सहायक अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुँचाने के लिए जमा हुए. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव क्या बोले, देखिए इस रिपोर्ट में..
#PanchayatSahayak #Lucknow #EcoGarden @I_Gaurav_Pandey
यूपी के पंचायत सहायक पिछले 8 दिन से लखनऊ में धरना दे रहे हैं.
यूपी में पंचायत सहायकों को 6 हजार रुपए महीना मिलता है, वो भी 5-7 महीने देर से आता है. सोचिए - महीने के सिर्फ 6 हजार रुपए.
अगर आपने पंचायत सीरीज देखी है, तो उसमें विकास का जो किरदार है वो पंचायत सहायक का है. उस किरदार की तस्वीर लगाई है, ताकि आप समझ सकें.
पंचायत सहायकों की मांग है कि इनका मानदेय 30 हजार रुपए किया जाए, क्योंकि इस महंगाई में 6 हजार से कुछ होता नहीं है.
साथ ही इन्हें हर साल कॉन्ट्रेक्ट बनवाना होता है, इस नियम को भी खत्म किया जाए.
पंचायत सहायकों की मांग जायज है, लेकिन BJP सरकार सुने तब तो. फिलहाल इन्हें लखनऊ के बाहर इको गार्डन में छोड़ रखा है, जहां से धरने की आवाज वहीं दब जाती है.
यूपी में 58,000 पंचायत सहायक पि��ले कई वर्षों से मात्र 6,000 रुपये प्रति माह में काम कर रहे हैं। 6,000 रुपये में कोई नौजवान अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे कर सकता है? इनकी मांग है कि मानदेय 30,000 रुपये प्रति माह किया जाए। @myogiadityanath जी को ��नकी मांगें तुरंत मान लेनी चाहिए। @AamAadmiParty सड़क से संसद तक पंचायत सहायकों की मांगों का समर्थन करती है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पंचायत सहायकों द्वारा मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर कहा, "इस सरकार ने पंचायत सहायकों के जीवन में जो अंधेरा फ���लाया है, उसको दूर करने के लिए हमने कैंडल मार्च निकाला है...हमारा एक ही उद्देश्य है कि ��िछले 6 दिनों से पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनकी मांगें जायज हैं...उनकी सारी मांगें महत्वपूर्ण हैं और उनको पूरा किया जाना चाहिए चाहे वो उनके वेतन वृद्धि की मांग हो चाहे उनको राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग हो या मातृत्व अवकाश की मांग हो...हमारी मांग है कि पंचायत विभाग के जो मंत्री हैं, वो इनसे बात करें...यह चिंताजनक है कि सरकार उनको किस तरह से नजरअंदाज कर रही है...सरक��र को इसका जवाब देना चाहिए...मैं इन लोगों के साथ खड़ा हूं..."(12.09)
आ. अखिलेश यादव जी का बड़ा ऐलान :
पंचायत सहायकों का मानदेय करेंगे तीन गुना, 2027 में PDA सरकार बनने पर मिलेगा 18 हजार मासिक वेतन!
साथ ही पिछले 5 वर्ष की क्षतिपूर्ति के रुप में प्रत्येक पंचायत सहायक को मिलेंगे 25 हजार रूपये एकमुश्त!
डायरेक्टर सर ,प्रमुख सचिव ,संयुक्त निदेशक ,उपनिदेशक, डीआईजी सभी इको गार्डन आ चुके हैं जल्द ही डेलिगेशन टीम की वार्तालाप माननीय मुख्यमंत्री जी से कराई जाएगी
लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पंचायत सहायक कर्मचारियों के संघर्ष की आवाज अब सड़क से लेकर संसद तक उठेगी।
पंचायत सहायकों की नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगें पूरी तरह जायज हैं। आम आदमी पार्टी उनके इस संघर्ष में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।
आज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ईको गार्डन पहुंचकर आंदोलनरत पंचायत सहायकों से मुलाकात की और ���नकी समस्याओं को सुना।
मैं स्वयं 14 सितंबर को ईको गार्डन पहुंचकर पंचायत सहायकों से मुलाकात करूंगा और उनके हक-अधिकार की इस लड़ाई को मजबूती से उठाऊंगा।
सरकार से मेरी स्पष्ट मांग है कि पंचायत सहायकों की जायज मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में अयोध्या प्रान्त अध्यक्ष विनय पटेल जी, निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल जी, प्रांत महासचिव अतुल सिंह जी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नूर सिद्दीकी जी, प्रांत महासचिव अभिषेक सिंह जी, सुधीर पटेल जी, सुरभि जी, प्रेरणा जी सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
आज लखनऊ के ईको गार्डन में पंचायत सहायकों के लिए चन्द्रशेखर आजाद मैदान में उतरे और ईको गार्डन से अम्बेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला🚨
तत्पश्चात वो अम्बेडकर पार्क पहुंचे और बाबासाहेब अम्बेडकर को नमन किया और 24 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले महाआंदोलन को लेकर भी महापुरुषों से आशीर्वाद लिया...!!
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
#पंचायत_���हायक_का_मानदेय_बढ़ाओ