आदरणीय बड़े भाई श्री @JawaharLalPra13 जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन को जन्मदिन की कोटि कोटि हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। 🎂🎂🎉🎉💐💐
आज के राजनितिक परिवेश में प्रजापति समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी चाहिए।
भागीदारी नहीं तो वोट नहीं!
सभी राजनीतिक दलों को ये बात अब समझनी पड़ेगी की केवल चुनावी हिंदू बनाकर कर प्रजापति समाज के वोट पर अब सेंध नहीं लगने देगा प्रजापति समाज।
जागो प्रजापति जागो....
राजनीतिक अनदेखी करने वाली पार्टियों का बहिस्कार करेगा प्रजापति समाज
प्रजापति समाज एक जागरुक, परिश्रमी व इमानदार समाज है! आज प्रत्येक क्षेत्र में प्रजापति समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है! खेल में प्रजापति समाज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा हैं! IAS, IPS भी चुने जा रहे हैं! सभी राज्य में प्रशासन, पुलिस व सुरक्षा बल में भी बड़ी संख्या में चुने जा रहे है, लेकिन राजनीति में प्रजापति समाज की अनदेखी सभी पार्टियों द्वारा लगातार जारी है! प्रजापति समाज को सभी राजनीतिक दल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं! लेकिन जब बात टिकट की आती है तो पूर्ण रुप से उसे खारिज कर दिया जाता है!
हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों द्वारा प्रजापति समाज की अनदेखी की गयी और एक भी टिकट किसी भी राजनीति दल द्वारा प्रजापति समाज को नहीं दिया गया! प्रजापति समाज के युवा लगातार अपने-अपने क्षेत्र में जनता की सेवा करते है तथा अपनी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हैं! बहुत ही जल्द बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं! सभी राजनीतिक दल सभी समाजों को रिझाने में लगे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में जो दल प्रजापति समाज को समुचित राजनीतिक भागीदारी व सम्मान देगा, प्रजापति समाज उसी दल के साथ जायेगा!