#सुल्तानपुर में मंगलवार तड़के करीब 4:40 बजे डीएम आवास के सामने दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान सादे कपड़ों में ड्यूटी कर रहे सिपाही अश्विनी मिश्रा पर कुछ लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सिपाही ने तेज आवाज में बज रहे डीजे की आवाज कम करने को कहा था। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और कई टांके लगे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। @sultanpurpolice@SultanpurDm