आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023
आरक्षी भर्ती परीक्षा 2023 के संदर्भ में डीवी /पीएसटी के लिए आहूत किये गये अभ्यर्थियो की जो सूची जारी की गयी है, वह परीक्षा के प्रथम चरण का परिणाम है।
यह अंतिम परिणाम नहीं है। उक्त भर्ती की प्रक्रिया अभी प्रचलित है। अभ्यर्थियों के अंक सम्पूर्ण प्रक्रिया की समाप्ति के उपरांत प्रकाशित किए जायेंगे। UPSC सहित सभी परीक्षाओं में भी यही प्रक्रिया अपनायी जाती है।
दिनांक 21 नवम्बर 2024 की विज्ञप्ति के अनुच्छेद (8) आठ में भी यह स्पष्ट किया गया है कि “अभ्यर्थियों के अंक भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत” भर्ती बोर्ड द्वारा प्रकाशित किए जाएंगे।
बोर्ड आपके सहयोग की सराहना करता है तथा आशा करता है कि परीक्षा प्रक्रिया की समाप्ति तक आप धैर्य बनाए रखेंगे ताकि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े ।
-परीक्षा नियंत्रक
उ0 प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ
@cmofficeUP@uppolice@Rajeevkrishna69
सर ..ये वीडियो देख कर लगा पढ़ने का कोई मतलब नहीं है हम दिन रात पढ़ाई में लगे है ये सोच कर कि अब हो जाएगा । अब तो हिम्मत ही नहीं हो रही है इस वीडियो को देख कर ।
ये बेहद दुखद है। भारत देश फ़र्ज़ी केस में फँसाने, नियमों के नाम पर वसूली और अपने आदमी को फ़िट करने का स्वर्ग बन गया है। धर्म की रक्षा में युवाओं को लगा दिया गया है और इधर राम भद्राचार्य सिफ़ारिश से शाश्वत शर्मा की भर्ती करवा रहे हैं। युवाओं को क्या ही दिलासा दे सकते हैं । धर्म की राजनीति में यही मिलेगा। यही नया भारत है। शाश्वत ने सही जुगाड़ बिठाया है। उसके लिए माइक से खुलेआम पैरवी हो रही है। इस घटना से युवाओं को मनोबल कितना टूट गया होगा। युवाओं को नौकरी की तैयारी छोड़ कर सरकार से डीजे की माँग करनी चाहिए।
अपनी जायज़ माँग को लेकर आंदोलनरत #uppsc_aspirants को आज सुबह-सुबह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जब युवाओं की संख्या कम थी तब सिविल ड्रैस में कुछ लोग आये और आंदोलनकारी युवाओं के साथ हाथापाई करने लगे। ये योगी सरकार की कायराना हरकत है। दो दिन से दिन-रात आंदोलन कर रहे छात्रों-युवाओं की बात सुनना तो दूर उन्हें प्राइवेट गुंडों से भी पिटवाया जा रहा है। सिविल ड्रैस में ये कौन लोग है इनकी जाँच होनी चाहिये।
#UPPSC
#UPPSC_No_Normalization
#UPPSC_ONEDAY_ONESHIFT
हजारों छात्रों की भीड़ के सामने प्रयागराज पुलिस के बैरियर टिक नहीं पाए। पुलिस इन छात्रों को #Uppsc दफ्तर पहुंचने से रोकना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छात्र अब लोक सेवा आयोग परिसर में पहुंच गए हैं। धरने पर बैठे हैं।
#UPPSC_No_Normalization
प्रयागराज में अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। आज करीब 50 हज़ार युवा लोक सेवा आयोग के सामने इकट्ठा हो गए हैं।
मांग सिर्फ़ एक- नॉर्मलाइजेशन हटाया जाए।
प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों द्वारा हो रहे आंदोलन पर प्रदेश सरकार द्वारा एक कमेटी बनाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए, उनकी मांगों पर विचार करते हुए आयोग की विश्वसनीयता और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाये रखने हेतु बेहतर सुझावों का स्वागत करना चाहिए।
#छात्रआंदोलन #प्रयागराज
“आयोग तेरी तानाशाही नहीं चलेगी…”
से नारा लगाते हुए छात्रों ने पुलिस के सारे बंदोबस्त को धता बता दिया और आयोग के सामने फिर से धरने पर बैठ गए हैं। आज धरने का चौथा दिन है
#UPPSC_ONEDAY_ONESHIFT