उज्जैन शाही मस्जिद के जिम्मेदारन का बड़ा बयान
जब हमारे आदमी खुद काम कर रहे थे मस्जिद को उतार रहे थे आपको इतनी जल्दी क्या थी जो आपने अपने आदमी को बुला लिये और ”मिनार को हटाने के लिए एक क्रेन लेकर आए” जब इसकी बेल्ट टूट गई और..
उज्जैन 📍
उज्जैन की शाही मस्जिद जो कुंभ के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 3 फिट चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ी गई थी।
आज उस शाही मस्जिद की मीनार प्रशासन की मनमानी की वजह से गिर गई जिससे शाही मस्जिद की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
3 फिट मस्जिद तोड़ने के बाद भी प्रशासन जबरन मीनार हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल कर रही थी।
मीनार हटाते समय क्रेन का पट्टा टूटने से मीनार शाही मस्जिद के छत से जा टकराई थी।
उज्जैन की शाही मस्जिद में मीनार हटाने के दौरान एक हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मीनार हटाने के दौरान मशीन का बेल्ट टूट गया, जिसके बाद मीनार का एक हिस्सा मस्जिद की छत पर गिर गया। इस हादसे में मस्जिद की दो मंजिलों की छत को निकसान हुआ हैं। कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि मस्जिद के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
बिहार के दरभंगा के मेकना गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसका जनाजा ले जाया जा रहा था। अधिक बारिश के कारण लोगों ने दूसरे रास्ते से जाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि स्थानीय हिंदू पासवान समाज के लोगों ने उस रास्ते से जनाजा नहीं जाने दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, उस जमीन पर पासवान समाज के लोगों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि वे यहां मंदिर बनाएंगे, इसलिए इस रास्ते से जनाजा नहीं ले जाने देंगे।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर जनाजा रखकर हिंदू समुदाय के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
आरोप हैं की मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन कोई सहायता नहीं की गई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को कंधे पर जनाजा उठाकर खेत के रास्ते गांव की ही नदी पार कर जनाजा ले जाना पड़ा।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने न्यायिक अनुशासन का हवाला देते हुए कहा कि वे 'गुलफिशा फातिमा मामले' में उच्चतम न्यायालय द्वारा तय शर्तों में बदलाव नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने संरक्षित गवाहों के बयान पूरे होने या 5 जनवरी 2026 के आदेश से एक साल की अवधि बीतने तक जमानत पर रोक लगाई थी।
यह ग़ाज़ियाबाद का हिस्ट्री़शीटर है! आदतन अपराधी है। यह कहीं जा रहा होगा, तो रास्ते में मुसलमान दिखे तो इसने उनकी धार्मिक पहचान के चलते उन्हें बहन की गाली दी। सवाल यह है कि @ghaziabadpolice की ऐसी कौनसी मजबूरी है जो इस अपराधी को कानून का पाठ नहीं पढ़ा रही है। @dgpup इन अपराधियों से निपटने के लिए भी @Uppolice को कोई निर्देश देंगे? या ‘दूसरों’ को भी वैसी ही खुली छूट देंगे जो इन अपराधियों को दी हुई है? भारतीय दंड संहिता की वो कौनसी धारा है, जिसके तहत इन्हें दूसरों को गालियां देने का विशेषाधिकार मिला हुआ है?
प्रशासन ने दबाव डालकर मुसलमानों को मस्जिद का तीन फ़ुट हिस्सा तोड़ने पर मजबूर कर दिया। यह वीडियो देखकर मेरी आँखों से आँसू निकल आए। अल्लाह हमारी मस्जिदों की हिफ़ाज़त फ़रमाए।
अलवर: थाने के बाहर सैकून ख़ान की हत्या, परिवार ने सांप्रदायिक एंगल का आरोप लगाया; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया!
अलवर, राजस्थान: अलवर ज़िले के बड़ौदामेव में 24 सितंबर की सुबह 40 वर्षीय सैकून ख़ान की पुलिस थाने के बाहर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। सैकून ख़ान बरवास गांव के रहने वाले थे और बाइक के लिए टायर ख़रीदने बाज़ार गए थे।
रिपोर्टों के मुताबिक़, बड़ौदामेव पुलिस थाने के गेट के पास एक युवक ने उन पर हमला किया और सिर पर भारी पत्थर से कई वार किए। गंभीर हालत में सैकून को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि सैकून की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उनकी दाढ़ी-टोपी से उनकी मुस्लिम पहचान स्पष्ट थी। परिवार ने आशंका जताई है कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। परिजनों ने यह सवाल भी उठाया कि घटना पुलिस थाने के बाहर हुई, फिर पुलिसकर्मी समय रहते उन्हें क्यों नहीं बचा सके।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
अलवर पुलिस के मुताबिक़ घटना के बाद 21 वर्षीय आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके ख़िलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अलग कर हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Additional SP प्रियंका रघुवंशी के अनुसार, पुलिस को फिलहाल ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे इसे सांप्रदायिक या हेट क्राइम कहा जा सके। पुलिस आरोपी के असामान्य व्यवहार को देखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण करा रही है, ताकि उसकी मानसिक स्थिति के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी घटना से पहले पुलिस थाने के अंदर था या नहीं। पुलिस के मुताबिक़ जिस स्थान पर सैकून पर हमला हुआ, वह थाने के अंदर से सीधे दिखाई नहीं देता था और पुलिसकर्मी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौक़े पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों और परिवार ने घटना के विरोध में प्रदर्शन कर आरोपी के ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को मुआवज़ा देने की मांग की है।
फिलहाल हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और मामले की जांच जारी है। सैकून ख़ान को उनकी मुस्लिम पहचान के कारण निशाना बनाया गया था या हत्या के पीछे कोई दूसरा कारण था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
#Alwar #SaikoonKhan #rajasthan @AlwarPolice@MOMAIndia@NCM_GoI@INCMinority@BJPMinMorcha
नई दिल्ली: लाजपत नगर स्थित एक म्यूजिक शोरूम में एग्जीक्यूटिव पद के लिए इंटरव्यू देने पहुंची एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान उससे 3-4 दिन की ट्रिप, होटल में रुकने और पुरुषों के साथ रहने को लेकर सवाल किए गए।
महिला का आरोप है कि उससे 50-60 साल के किसी सीनियर व्यक्ति के साथ संबंध बनाने की सहमति और अकेले या 2-3 पुरुषों के साथ ट्रिप पर जाकर उन्हें "फिजिकल कम्फर्ट" देने को लेकर भी सवाल पूछा गया। उसके मुताबिक, बोनस और एक्स्ट्रा पैसे की बात के साथ उससे हिजाब हटाने को भी कहा गया।
महिला ने इन सवालों को गलत बताते हुए साफ इनकार किया और पूरे इंटरव्यू को बेहद डरावना बताया।
गणेश शोभायात्रा में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने डांस किया और धार्मिक नारे लगाए!
वहीं IPS अधिकारी बुशरा बानो के एक वीडियो पर 'सलाम' और 'इंशाल्लाह' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर उनका फ़ौरन तबादला कर दिया गया!
एक देश कानून दो??
📍हैदराबाद, तेलंगाना
खैरताबाद गणेश शोभायात्रा के दौरान ऑन-ड्यूटी वर्दी में IPS अधिकारी समेत पुलिसकर्मी जुलूस के साथ नाचते और “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा” जैसे नारे के बीच नजर आए।
लेकिन जब IPS अधिकारी बुशरा बानो ने वीडियो में “अस्सलामुअलैकुम, इंशाअल्लाह, जज़ाकल्लाह” कहा था, तो इसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था।
वर्दी में धार्मिक अभिव्यक्ति के नियम क्या सभी अधिकारियों के लिए समान हैं?
📍लखनऊ, उत्तर प्रदेश
“जय श्री राम” बोलने से इनकार करने पर 12 वर्षीय अब्दुल्लाह से मारपीट का आरोप। परिजनों के मुताबिक, भीड़ ने घर और मस्जिद पर भी पथराव किया।
अब्दुल्लाह के सिर पर लोहे के कड़े से चोट लगने का आरोप है, जबकि उसके चाचा मोहम्मद सुफियान के सिर में 8 टांके आए।
पुलिस ने 5 नामजद समेत 200–300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं।
Turkey के राष्ट्रपति Erdogan ने UN से कहा-
"आज, GAZA न सिर्फ़ बच्चों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है, बल्कि यह वह जगह भी है जहां दुनिया में बच्चों के अंग कटने की दर सबसे ज़्यादा है"
यह सुन इज़राइल के प्रतिनिधिमंडल UN असेंबली से बाहर चला गया!
नासिक, महाराष्ट्र | 18 सितंबर: नासिक में ट्रेन के अंदर एक मुस्लिम युवक इमरान शेख के साथ कथित मारपीट और जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मुंबई से उत्तर प्रदेश जा रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसकी चेन छीनने की कोशिश की गई, शर्ट फाड़कर उसी से उसे बांधा गया और जबरन ‘जय श्री राम’ कहलवाया गया।
पीड़ित का दावा है कि घटना के बाद रेलवे पुलिस ने उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की।
Janab Mohsin Pasha ne ek video bayan mein Meem TV ke Khudsakta journalist Habeeb Omer aur unki betiyon se sawaal kiya hai ke agar Firdous Begum apne jaiz huqooq ka mutaliba kar rahi hain, to kya unhein Shariat-e-Mohammadi ﷺ ki roshni mein insaaf dilaya jayega? Yeh bayan social media par behas ka mauzu ban gaya hai. Is mamle mein police complaint ki jaanch jaari hai aur aarop abhi sabit nahi hue hain.
शाहरुख पठान भाई के घर की मुश्किल घड़ी में जो भी भाई मदद करना चाहते हैं, @Advsaifalam एडवोकेट से राब्ता कर सकते हैं।
आइए, इस मुश्किल वक्त में इस परिवार का सहारा बनें।
अल्लाह आपकी मदद को कबूल फरमाए और आपको इसका बेहतर बदला अता करे। आमीन।