"जब देखता हूँ
टूटकर गिरे हुए
अपनी शर्ट के एक बटन को
तो चुपचाप उसके क़रीब से गुज़र जाता हूँ
कहने को तो यह एक बहुत ही सामान्य-सी बात है
पर तुम्हारी अनुपस्थिति में
ऐसी बातें डराती है।
"Tumhare liye aata
Hoon Main
Iss raaste
Mere raaste main hai
Tumhare khet
Mere khet main
Ugi hain tumhari haryali
Meri haryali par ugey hai
Tumhare phool
Mere phoolo par
Mandrati hain tumhari aankhein
Meri aankhon main
Thehri huyi tum🦋
"उदास लड़के को फूल नहीं भेजे जाते
उन्हें कॉफ़ी पर भी नहीं बुलाया जाता
उदास लड़के रोते भी नहीं
उनकी प्रेमिकाएँ भी शायद ही होती हैं
उदास लड़के अक्सर कर्मठ या निठल्ले हो जाते हैं
थकन और ऊब से भरी उनकी यात्राएँ
आह! ओह! उफ़्फ़! के साथ चलती रहती हैं