थाना सेक्टर 63, नोएडा के थाना प्रभारी महोदय श्री अमित कुमार द्वारा अत्यंत उत्कृष्ट एवं जनसेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
आज चोटपुर छजारसी सेक्टर 63 नोएडा के पुस्ता रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने का महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। माननीय विधायक जी के मार्गदर्शन में समाजसेवी व मंडल महामंत्री श्री सुमेर सिंह जी एवं अन्य समाजसेवियों द्वारा मंडल अध्यक्ष के लेटरहेड पर थाना प्रभारी श्री अमित कुमार महोदय को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर 63 नोएडा की पुलिस, बहलोलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज श्री हतेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम के साथ इस तपती धुप और गर्मी में मौके पर पहुंची और रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले ठेली-पटरी, अवैध दुकानों तथा कचरे को हटवाकर पूरे मार्ग को साफ एवं सुचारु कराया।
इस सराहनीय कार्य के लिए सबसे बड़ी बधाई नोएडा पुलिस को 👏 विशेष रूप से थाना प्रभारी महोदय को, जिन्होंने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की। यह कार्य नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी के स्पष्ट निर्देश—“जनता के हित में जो भी कानूनी रूप से नियमों के तहत सही होगा, वही काम हमारी पुलिस करेगी”—के अनुरूप किया गया है।
पुस्ता रोड पर लंबे समय से लगने वाले जाम से आम जनता बेहद परेशान थी। ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी रोज देरी का सामना कर रहे थे। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र और अस्पताल जाने वाले मरीज भी इस समस्या से जूझ रहे थे। अब अतिक्रमण हटने से सभी को बड़ी राहत मिली है।
पूर्व में भी कई थाना प्रभारी इस क्षेत्र में आए, किन्तु किसी ने जाम एवं अतिक्रमण की इस गंभीर समस्या पर इतना ठोस कदम नहीं उठाया। सेक्टर 63 नोएडा के थाना प्रभारी महोदय एवं पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी का व विशेष रूप से नोएडा के विधायक माननीय पंकज सिंह जी और गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार 🙏
नोएडा को वास्तव में ऐसी ही सख्त, ईमानदार एवं जनहितकारी पुलिसिंग की आवश्यकता है।
@noidapolice@CP_Noida@dgpup@CMOfficeUP@PMOIndia@myogiadityanath@DCPCentralNoida@PankajSinghBJP@dr_maheshsharma
नोएडा 63A से बड़ी खबर....
कहां गया हमारा हरित देश? कहां गए वो शहर जहां कभी हम शुद्ध हवा में सांस लेते थे?
आज ग्रीन बेल्ट ही अतिक्रमण, गंदगी और अवैध गतिविधियों का अड्डा बनती जा रही है!
जहां National Green Tribunal (NGT) के निर्देशों के तहत पेड़-पौधों का संरक्षण होना चाहिए, वहां खुलेआम रेडी-पटरी, शराब पीना, प्लास्टिक कचरा फैलाना और आग लगाना आम बात हो गई है।
यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि पर्यावरण के साथ खुला खिलवाड़ है।
कुछ पैसों के लालच में हरियाली को खत्म किया जा रहा है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से समझौता किया जा रहा है।
नोएडा अथॉरिटी और संबंधित विभाग आखिर कब जागेंगे?
तुरंत संज्ञान लेकर इस गंदगी, अतिक्रमण और प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
@noida_authority@UPPCB@CPCB_OFFICIAL@moefcc@CMOfficeUP@myogiadityanath@noidapolice@NGTIndia@UPGovt@NitinNabin@BJP4UP@aksharmaBharat
@noida_authority@CeoNoida@CMOfficeUP@danieltosh आपके संज्ञान में लाना है कि सेक्टर63a नोएडा के बड़े पार्क की मोटर पिछले काफी समय से खराब है जिससे पेड़ों को पानी नहीं मिल पा रहाहै और पेड़ सूखने के कगार परहै कृपया जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें
बहलोलपुर–छजारसी पुस्ता रोड सेक्टर 63 नोएडा बना जाम का स्थायी केंद्र, पुलिस प्रशासन आखिर कब जागेगा?
चोटपुर–छजारसी कॉलोनी आश्रम सीसी रोड के टी-पॉइंट पर रोज सुबह-शाम भयंकर जाम लग रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कई स्कूली बच्चों के बोर्ड एग्जाम तक छूट गए, कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे, और मरीज रास्ते में फंसे रहते हैं। क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है?
सुबह 7 से 11 और शाम 4 से रात 10 बजे तक भारी ट्रैफिक रहता है — यह बात सब जानते हैं। फिर भी नोएडा पुलिस वहां 5–7 ट्रैफिक कर्मियों की नियमित तैनाती भी सुनिश्चित नहीं कर पा रही। जब नोएडा पुलिस कमिश्नरी में सैकड़ों IPS/PCS अधिकारी और हजारों अराजपत्रित पुलिस की फोर्स मौजूद है, तो यह लापरवाही आखिर क्यों?
पुस्ता रोड पर अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब रेडी-पटरी ने हालात को और बदतर बना दिया है।
ये साफ है कि — व्यवस्था की कमजोरी का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। इस जाम का सीधा असर FNG रोड तक पड़ रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा रही है।
जनता अब सिर्फ निवेदन नहीं कर रही, बल्कि जवाब मांग रही है। तय समय पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती, सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान और स्पष्ट कार्ययोजना तुरंत लागू हो। अन्यथा यह प्रशासनिक निष्क्रियता ही आने वाले किसी भी हादसे की जिम्मेदार मानी जाएगी।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पुस्ता रोड पर बनी रेडी-पटरी और झुग्गी दुकानों से रोज़ाना ₹100 से ₹300 तक की अवैध वसूली की जा रही है। कॉलोनी की तरफ पक्की दुकानों के आगे कई कतारों में लगने वाली ठेली-पटरी से भी प्रतिदिन ₹100 से ₹500 तक वसूले जाने की चर्चा है। पुस्ता रोड के दोनों तरफ पुस्ता की सरकारी जमीन काफी चौड़ी है, इसके बावजूद भी भयंकर जाम लग रहा है, यदि उसे अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। इसलिए जो भी लोग इस प्रकार की अवैध वसूली और संरक्षण में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कर कानूनी दंड सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
@CMOfficeUP@noidapolice@CP_Noida@DCPCentralNoida@Noidatraffic@AnilYadavmedia1@BJP4UP@dmgbnagar@aajtak@ABPNews@DainikBhaskar@JagranNews@ZeeNews
सेक्टर 63A में अधिकारियों द्वारा भ्रमण बहुत ज़रूरी है नोएडा जैसे हाईटेक शहर में हमारा सेक्टर सबसे पीड़ित सेक्टर है धूल प्रदूषण से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं सुरक्षा नाम की कोई चीज़ नहीं है कृपया संज्ञान में लेकर उचित कदम उठाने का प्रयास करें
निवेदन है कि सेक्टर 63A में पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया जाए। धूल और प्रदूषण के कारण पेड़ कमजोर होते जा रहे हैं और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। पानी से पेड़ों में फिर से ताज़गी आएगी और प्रदूषण में कमी होगी। कृपया इस विषय पर ध्यान देने की कृपा करें@noida_authority@CeoNoida
चौकी इंचार्ज बहलोलपुर नोएडा श्री सुनील कुमार भार्गव जी ने नवरात्रि की जोत यात्रा में श्रद्धालुओं पर बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों को अपनी समझदारी और त्वरित कार्यशैली से नियंत्रित कर दिया। उनका यह सराहनीय कदम श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों के लिए प्रतीक है। हम उन्हें उनके कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्ष कार्यप्रणाली के लिए हार्दिक बधाई देते हैं। @noidapolice@CMOfficeUP #UPPoliceInNews @DCPCentralNoida #UttarPradesh
The condition of the service lane of Noida 63A is very bad. There are big potholes on the entire road. Please get it repaired as soon as possible @noida_authority@CeoNoida@CMOfficeUP 9999880228
यह है नोएडा पुलिस का जलवा फुटपाथ पर रेड़ी पटरी पुलिस चौकी के सामने और पब्लिक सड़क पे तो गाड़िया कहा चलेगी दुर्घटना का कौन जिम्मेदार यह कोई साप्ताहिक बाजार नहीं रोज का है सेक्टर 63 थाना @Uppolice@CMOfficeUP@noidapolice@dmgbnagar
Attended the MoU signing ceremony held today in Mumbai in the presence of Hon’ble Chief Minister of Maharashtra, Shri @Dev_Fadnavis ji, and Deputy Chief Minister, Shri @AjitPawarSpeaks ji. The agreement was signed between the Pune District Administration and the Cycling Federation of India for the successful organisation of the ‘Pune Grand Challenge 2026’.
The Pune Grand Challenge 2026 will be India’s first Union Cycliste Internationale (UCI) 2.2 stage race and marks a significant milestone in placing India on the global cycling map. This event will not only highlight our organisational excellence but will also contribute to strengthening India’s reputation in international cycling.
The Pune Grand Challenge 2026 is a major step towards India’s aspirations for the 2036 Olympics.
थाना सेक्टर-63, नोएडा के अंतर्गत चोटपुर छिजारसी कॉलोनी के आश्रम CC रोड पर नालियों पर अतिक्रमण कर दुकानदारों ने रास्ता जाम कर रखा है। पुलिस चाहें तो 1 दिन में रास्ता अतिक्रमण मुक्त हो सकता है। कृपया कार्रवाई करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। @noidapolice@Uppolice@CMOfficeUP
@noida_authority@CeoNoida
Request for your urgent intervention to solve the long pending issue related to ditch near House no C150, Sector 63A near Shahid Bhagat Singh park. Residents of our Sector 63A are forced to live with poor basic hygiene and cleaning.