गुत्थी की रिपोर्ट के अनुसार, 11वीं–13वीं JPSC को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे “बाहरी अभ्यर्थियों” के आंकड़े वास्तविक तस्वीर से काफी अलग हैं। 📊
रिपोर्ट में उपलब्ध आंकड़ों के मिलान के आधार पर दावा किया गया है कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान—तीनों राज्यों से मिलाकर केवल 7 अभ्यर्थी चयनित ह��ए हैं—दिल्ली से 4, हरियाणा से 2 और राजस्थान से 1 .
कुल 155 अभ्यर्थियों का चयन अनारक्षित श्रेणी में हुआ, लेकिन इनमें 63 अभ्यर्थी SC/ST/OBC वर्ग से थे, जिन्होंने अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट के आधार पर अनारक्षित सीट हासिल की। यानी UR सीट का ��र्थ स्वतः “बाहरी अभ्यर्थी” नहीं होता।
रिपोर्ट के अनुसार शेष 92 UR अभ्यर्थियों में 41 का गृह राज्य झारखंड से बाहर दर्ज है—बिहार 27, उत्तर प्रदेश 6, दिल्ली 4, हरियाणा 2, राजस्थान 1 और पश्चिम बंगाल 1।
इतना ही नहीं, रिपोर्ट यह भी बताती है कि उत्तर प्रदेश से जुड़े 6 अभ्यर्थियों में 2 की पूरी पढ़ाई झारखंड में हुई है और उनके परिवार लगभग 15–20 वर्षों से यहां रह रहे हैं। बिहार से जुड़े 27 अभ्यर्थियों में भी करीब 10 क�� शिक्षा झारखंड में हुई है, जबकि कई परिवार लंबे समय से राज्य में निवास कर रहे हैं।
इसके विपरीत सोशल मीडिया पर यह नैरेटिव चलाया गया कि 150 अनारक्षित सीटों में 128 अभ्यर्थी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से चयनित हुए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इन तीन राज्यों की वास्तविक संख्या सिर्फ 7 बताई गई है।
📢 सवाल जरूर उठाइए, जांच भी होनी चाहिए—लेकिन आंकड़ों को बढ़ाकर पूरे चयन को संदेह के घेरे में खड़ा करना तथ्य नहीं, भ्रम पैदा करता है।
तथ्यों पर बहस हो, अफवाहों पर फैसला नहीं।
#Gutthi #JPSC #11वीं_13वीं_JPSC #Jharkhand #FactCheck #तथ्य_बनाम_भ्रम #JPSCResult #झारखंड
@HemantSorenJMM @Tigerjairam @dasraghubar @yourBabulal @kumarsudivya
एक परीक्षा के पीछे सिर्फ एक अभ्यर्थी नहीं, पूरे परिवार की वर्षों की उम्मीद और मेहनत जुड़ी होती है। चयनित अभ्यर्थियों को न्याय मिले।
#JusticeForSelectedCandidates
@harisharandevgn आपको नहीं पता है कि झारखंड कितना गरीब राज्य है यहां बहुत सारे मेहनत से नौकरी लिए हैं उनके बारे में आपका एक शब्द नहीं आया आजतक🥲 #JSSC_JPSC_चयनितों_को_न्याय_दो https://t.co/ksIFa5a9gP