जनपदवासियों से अपील
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में तेज आंधी एवं वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
आप सभी से अनुरोध है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। सुरक्षित स्थान पर रहें, पेड़ों, बिजली के खंभों एवं जर्जर भवनों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित प्रशासनिक एवं आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन को तत्काल सूचना दें।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
@CMOfficeUP@rahat_up@ChiefSecyUP@UPGovt
कृषि क्षेत्र को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में आज कलेक्ट्रेट सरपतहा के समीप प्रस्तावित कृषि भवन एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ।
₹487.64 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इस आधुनिक परिसर में कृषि विभाग के विभिन्न कार्यालयों के साथ मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, सभागार, कार्यालय कक्ष, स्टोर, गैराज, सीसी रोड, बाउंड्री वॉल एवं सोलर ऊर्जा जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।
यह परियोजना किसानों को एक ही परिसर में बेहतर, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध कृषि सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाएगा, जिससे जनपद के कृषकों को अधिक सशक्त एवं प्रभावी कृषि परामर्श एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@Commvindhya
काशी नरेश विश्वविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
'विकसित भारत के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी शिक्षा की भूमिका' विषय पर सार्थक विमर्श हुआ। शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है।
विश्वास है कि काशी नरेश विश्वविद्यालय अपनी समृद्ध शैक्षणिक परंपरा के साथ उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते हुए जनपद एवं प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@Commvindhya
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी जी के साथ प्रयागराज बॉर्डर (भीटी) सहित कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की।
✅ कांवड़ियों हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन पूर्णतः आरक्षित रहेगी।
✅ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, मोबाइल शौचालय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
✅ खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्धारित रेट सूची के साथ केवल शुद्ध एवं ताज़ा खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
✅ प्रत्येक विभाग को समन्वित एवं संवेदनशील होकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधा—यही हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@Commvindhya
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाने का माध्यम है।
सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व मामलों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन, जीपीएस आधारित फोटो एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को न्याय मिल सके।
सुशासन का मूल मंत्र है—संवेदनशील प्रशासन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध समाधान।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@Commvindhya
आज पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के साथ जिला कारागार, ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
रसोईघर, खाद्यान्न भंडार, पुरुष/महिला एवं किशोर बैरक, चिकित्सालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा मुलाकाती व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बंदी को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
सुरक्षित, संवेदनशील एवं मानवीय कारागार व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@Commvindhya
औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं।
आज जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में उद्यमियों, व्यापारियों एवं निवेशकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
✅ व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर
✅ निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं जाम/अतिक्रमण समाधान के निर्देश
✅ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा
✅ डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब एवं City of Export Excellence के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल
✅ अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष फोकस
सभी विभाग समन्वित एवं सकारात्मक कार्यशैली के साथ जनपद में उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करें, जिससे निवेश बढ़े, निर्यात को गति मिले और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@Commvindhya
काशी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद का नाम "संत रविदास नगर" किए जाने की घोषणा जनपद के लिए अत्यंत गौरव *और हर्ष* का विषय है।
इस अवसर पर जनपद से बड़ी संख्या में माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने समारोह में सहभागिता कर इस ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत किया। जनपद को "संत रविदास नगर" के नाम से पहचान मिलने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव, मानवता और सामाजिक समरसता के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह सब निर्णय जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Commvindhya
जिला पोषण समिति/पोषण मिशन की समीक्षा बैठक में कुपोषण मुक्त भदोही के लक्ष्य को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंच मार्ग, पेयजल, शौचालय, विद्युत, पंखा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोषाहार वितरण को शत-प्रतिशत करने, सैम (SAM) बच्चों के प्रभावी पुनर्वास तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
समन्वित प्रयास, सतत निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण मुक्त भदोही का लक्ष्य साकार होगा।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt @InfoDeptU
भदोही में मा. प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी की अध्यक्षता में प्रशासनिक समन्वय एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बरसात, कांवड़ यात्रा, सड़क मरम्मत, जलभराव की रोकथाम, स्वच्छता, विद्युत सुरक्षा, संचारी रोग नियंत्रण एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विस्तृत समीक्षा करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने तथा कानून-व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@UPGovt@Commvindhya@aksharmaBharat
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे)\बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।
भदोही, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, वाराणसी
#WeatherAlert #UPWeather #HeavyRain #Thunderstorm #Lightning #StaySafe #SachetApp #UPGov #UPRahat #DisasterManagement #उत्तरप्रदेश
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@SDRF_UP@NDRFHQ@Dgpacup@InfoDeptUP@rahat_up@DM_Bhadohi@DMjaunpur@DM_MIRZAPUR@deo_varanasi
जल सारथी ऐप से ग्रामीण जलापूर्ति की रियल टाइम जानकारियाँ एक क्लिक पर
जल सारथी ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़े
उत्तर प्रदेश के गांवों की ग्रामीण पेयजल योजना की विभिन्न सेवाएं अब एक क्लिक पर उपलब्ध हैं।
आज ही डाउनलोड करें
डाउनलोड एंड्रॉयड ऐप-
https://t.co/J9YrFNnPmJ
डाउनलोड iOS ऐप-
https://t.co/ksW7483tW3
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में जनपद भदोही में तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक) और बिजली कड़कने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की बहुत संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है।
@CMOfficeUP@rahat_up@UPGovt
सीतामढ़ी मेंआयोजित लवकुश एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेला का आज स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा,स्वच्छता, घाटों,पेयजल,स्वास्थ्य, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए आज कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।
हमारी प्राथमिकता-सुरक्षित यात्रा, सुगम व्यवस्था और श्रद्धालुओं की हर संभव सुविधा @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@Commvindhya@ChiefSecyUP
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में जनपद के इलाके में तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक) और बिजली कड़कने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की बहुत संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है@CMOfficeUP@rahat_up @Commvindhy
भदोही में आज खुरपका-मुंहपका (FMD) टीकाकरण अभियान के 8वेचरण का शुभारंभ कर 10 टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अगले 45 दिनों में 2.18 लाख से अधिक गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। हमारा संकल्प-कोई भी पात्र पशु टीकाकरण से वंचित न रहे @CMOfficeUP