नौकरी लगने पर सबसे बड़ा सहारा RGHS ही है, हर व्यक्ति यही सोचता है कि बीमारी में घर धुपता है कम से कम अब अस्पताल में तो महीने के हजार रुपए की कटौती से सुरक्षित रहेंगे।
#RGHS_कर्मचारियों_का_हक
सरकार से निवेदन है कि RGHS योजना में तुरंत सुधार हो, अस्पतालों को जवाबदेह बनाया जाए और कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाया जाए। 🙏
कर्मचारियों के हक के लिए
आज रात 8:00 से सभी लिखें
#RGHS_कर्मचारियों_का_हक
सरकार से निवेदन है कि RGHS योजना में तुरंत सुधार हो, अस्पतालों को जवाबदेह बनाया जाए और कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाया जाए। 🙏
कर्मचारियों के हक के लिए
आज रात 8:00 से सभी लिखें
#RGHS_कर्मचारियों_का_हक
7 Time राजस्थान सरकार में DV करवाने , 4 time Net Qualified , Ex संगणक , और वर्तमान के Junior Accountant भाई परमेश्वर चौधरी को असिस्टेंट प्रोफेसर ( ABST) में ऑल राजस्थान #38 वीं रैंक से सेलेक्ट होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 🥳❣️🙌
@paramjunjadia#RPSC
36 कॉम को साथ लेकर चलने वाले , किसानों और जवानों की एक मात्र आवाज और हम सबके बड़े भाईसाहब @hanumanbeniwal को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HBDHanumanBeniwal
देश की सबसे बड़ी संसद में नागौर के युवाओं , किसानों की आवाज़ बुलंद करने वाले ,न्याय दिलाने की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले आदरणीय नागौर सांसद हनुमान जी बैनीवाल को जन्मदिन की बहुत बधाई और शुभकामनाएँ !
@hanumanbeniwal
आज हम सभी प्रोबेशनर कर्मचारी एकजुट होकर सरकार से विनम्र निवेदन करते हैं कि
प्रोबेशन अवधि में पूरा वेतन दिए जाने का न्यायसंगत निर्णय लिया जाए,
यह निर्णय कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगा और सुशासन की भावना को मजबूत करेगा।
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन@BhajanlalBjp@RajCMO@JATbera1
आज पचपदरा गाँव में डांगरी रात में शामिल होना था, इसलिए जयपुर से जोधपुर जाने के लिए रोडवेज की बस पकड़ी। संयोग से मैं ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठा था। बर–जैतारण के बीच अचानक ड्राइवर के फोन की घंटी बजी। उन्होंने फोन उठाया, उधर से कुछ सुना और बस इतना कहा “क्या…?”
अगले ही पल बस की रफ़्तार धीमी हो गई।
मैंने झुककर देखा तो ड्राइवर साहब की आँखों से आँसू बह रहे थे, होंठ काँप रहे थे। घबराकर पूछा
“अंकल, क्या हुआ?”
धीमे स्वर में उन्होंने टूटी हुई आवाज़ में कहा -
“मेरे बड़े भाई… हार्ट अटैक से… चले गए…”
क्षणभर के लिए मैं स्तब्ध रह गया। एक तरफ़ परिवार का अचानक उजड़ जाना… और दूसरी तरफ़ कई यात्रियों की जिंदगियों की ज़िम्मेदारी संभालते हुए स्टेयरिंग पर बैठे ये इंसान।
मैंने कंडक्टर को जगाया, हाल बताया और ड्राइवर साहब से कहा “गाड़ी रोक दीजिए, दस मिनट संभल लीजिए…”
पर उन्होंने आँसू पोंछते हुए सिर्फ इतना कहा—
“नहीं बेटा… सबको सुरक्षित जोधपुर छोड़ दूँ। फिर अंतिम बस से जयपुर लौटूँगा… सुबह दौसा पहुँचना है।”
रास्ते भर उनकी आँखों से आँसू चुपचाप टपकते रहे,
पर हाथ स्टेयरिंग पर डटकर, जिम्मेदारी निभाते रहे।
इतना बड़ा दुख… और इतनी भारी ड्यूटी…
और वे दोनों मोर्चे एक साथ लड़ते रहे बिना किसी शिकायत, बिना किसी हल्ले, बिना बाकी यात्रियों को बताए।
जोधपुर पहुँचने तक किसी को एहसास तक नहीं हुआ कि एक व्यक्ति भीतर से कितना टूटकर भी हम सबको सुरक्षित मंज़िल तक पहुँचा रहा था।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें, परिवार को शक्ति दें।
और इस कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य और मानवीय साहस को मेरा शत-शत नमन।
बस नंबर — RJ 14 PD 6758
राजस्थान रोडवेज के इस चालक के लिए सिर्फ सम्मान ही सम्मान है।
मंत्री जी, यदि संभव हो तो ऐसे कर्मयोगी का अवश्य सम्मान किया जाए।
@DrPremBairwa
#Rajasthan