#WATCH | Ahmedabad | Gujarat CM Bhupendra Patel addressed the inauguration ceremony of a new manufacturing plant for Matter Energy's electric vehicles.
"We are celebrating the spirit of unity, diversity, and freedom. Grateful to Dr. B.R. Ambedkar, the Father of our Constitution, for laying the foundation of justice and equality. Let’s honor our heroes and strive for a stronger India. 🇮🇳
#HappyRepublicDayRepublic Day! Jai Hind!
Shameless horrible incident ...🤬😡
Words fall short to condemn this act of brutal display of animal instinct may be worse.
#BengalHorror#JusticeForBengalDoctor
क्या आप जानते हैं कि देश में “डिजिटल कस्टडी” की वारदात बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए, आज एनसीआईबी मुख्यालय अपने इस आर्टिकल के माध्यम से समझाने कि कोशिश करेगा कि डिजिटल अरेस्ट क्या है एवं इसका शिकार होने पर हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
दोस्तों अक्सर आप लोगों को समाचार पत्रों या सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी खबरें देखने को मिल गयी होगी कि साइबर अपराधियों ने किसी को डिजिटल अरेस्ट करके लाखों करोड़ों लूट लिए। अब ऐसे में कई लोगों के दिमाग में यह सवाल आता है कि गिरफ्तारी तो सुनी थी जो पुलिस करती थी लेकिन ये डिजिटल अरेस्ट क्या है जिसमें लोग अपने पैसे गंवा बैठते हैं। आज हम इस आर्टिकल में समझेंगे कि डिजिटल अरेस्ट क्या है और उससे बचने के क्या उपाय हैं।
• क्या है डिजिटल अरेस्ट,
डिजिटल अरेस्ट में साइबर ठग द्वारा पीड़ित को फोन कर बताया जाता है कि उनका नाम कोई शिकायत दर्ज हुई है। झूठे मामले को लेकर पीड़ित को पहले काफी डराया जाता है, जिससे वह घबरा जाता है। इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकलने से मना कर दिया जाता है। साथ ही दूसरी तरफ फोन कॉल करके पीड़ितों को मदद देने का आश्वासन दिया जाता है। मदद मानकर पीड़ित ठगों की कही हुई हर बात को फालो करता है। ठग पीड़ितों को एक एप डाउनलोड करने को कहते हैं। लगातार उस एप के जरिये पीड़ित से जुड़े रहते हैं। फिर कुछ देर बाद वह केस को रफा-दफा करने के लिए पीड़ित से कुछ पैसे मांगते हैं। पीड़ित को इतना डरा दिया जाता है कि वह अपने स्वजन और करीबियों से भी इस तरह की बातें बताने में घबराने लगता है।
• डिजिटल अरेस्ट का शिकार होने पर क्या करें,
अगर कोई आपको पुलिस या सीबीआइ अधिकारी बनकर डिजिटल तौर पर गिरफ्तार करने की धमकी देता है, तो सबसे पहले आप उपरोक्त व्यक्ति के साथ अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, अपने परिवारजनों एवं मित्रों का फोन नंबर, अपना बैंक अकाउंट, एटीएम या क्रेडिट कार्ड नंबर व पिन एवं कोई भी OTP शेयर न करें। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को इसके बारे में सूचित करना चाहिए। साथ ही तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत करानी चाहिए, इस बात से नहीं डरना चाहिए कि पुलिस आपके खिलाफ कोई एक्शन लेगी।
सादर : @NCIBHQ
!!!"Never Forgive Never Forgot"!!!
Let's pay tributes to our soldiers who lost their lives in the pulwama attack.🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏🙏🙏
#PulwamaAttack#BlackDayForindia
@NCIBHQ बच्चो के mobile ki मॉनिटरिंग के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है "Digital Welbeing & Parental control" इसके द्वारा हम बच्चो के mobile को completely monitor और customise कर सकते है। साथ ही हर एक acvtivity को control कर सकते हैं और प्रिफरेंस सेट कर सकते हैं बिना किसी third party app।
"On this Republic Day, let's pledge to uphold the values of our constitution and contribute to the progress of our beloved nation."
#HappyRepublicDay#TheIndianConstitution
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
ये भी हैं काम की बातें :~
—————————
• FIR की कॉपी पर उस पुलिस स्टेशन की मुहर और थाना प्रमुख के हस्ताक्षर होने चाहिए।
• FIR की कॉपी आपको देने के बाद पुलिस अधिकारी अपने रजिस्टर में लिखेगा कि सूचना की कॉपी शिकायतकर्ता को दे दी गई है।
• आपकी शिकायत पर हुई प्रगति की सूचना संबंधित पुलिस आपको डाक से भेजेगी।
• आपको और पुलिस को सही घटना स्थल की जानकारी नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं। पुलिस तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर देगी। हालांकि जांच के दौरान घटना स्थल का थानाक्षेत्र पता लग जाता है तो संबंधित थाने में केस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
• FIR दर्ज करवाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर कोई भी एफआईआर दर्ज करवाने के नाम पर रिश्वत की मांग करे, तो उसकी शिकायत करें।
FIR लिखने का 9K फार्मूला :~
———————————
हम सभी को कभी न कभी FIR लिखाना ही पड़ जाता है चाहे खुद के लिये या किसी जानने वाले के लिये। अक्सर लोगो की शिकायत होती है कि उनकी FIR थाने में नहीं लिखी गई, या फिर मजिस्ट्रेट के यहाँ FIR के लिये किया गया आवेदन निरस्त हो गया। इसके तो कई कारण होते है किंतु एक कारण ये भी होता है की आपके लिखने तरीका गलत हो। FIR को कम से कम शब्दों में स्पष्ट और पूरे मामले को लिखना चाहिये क्योंकि न्यायालय में आपका केस इसी आधार पर चलता है । आसान भाषा में FIR को लिखने का तरीका बता रहा हूँ क्योंकि कई बार पढ़े लिखे लोग भी FIR लिखने में गलती कर देते है।
सबसे पहले आप एक सादा पेपर ले और उसपर 1 से 9 तक नंबर लिख ले, फिर उन सब के सामने K लिख ले, बस हो गया आपका FIR ।
9K का मतलब होता है आप नीचे पढ़ेंगे तो स्वतः स्पष्ट हो जायेगा।
(1) कब (तारीख और समय)- FIR में आप घटना के समय और तारीख की जानकारी लिखे ।
(2) कहा (जगह)- घटना कहाँ पे हुई इसकी जानकारी दे।
(3) किसने - अपराध किस ब्यक्ति ने किया ( ज्ञात या अज्ञात) एक या अनेक ब्यक्ति उसका नाम पता आदि लिखे ।
(4) किसको - किस के साथ अपराध किया गया एक पीड़ित है या अनेक उनसब का नाम व पता।
(5) किसलिये - यह एक मुख्य विषय होता है इसी से यह पता चलता है की कोई कार्य अपराध है या पुरस्कार देने के लायक कार्य है, इसको निम्न प्रकार समझ सकते हैं-
(अ) क एक ब्यक्ति ख पर गोली चला देता है और ख की मृत्यु हो जाती है, क यहाँ पर दोषी होगा।
(ब) क एक ब्यक्ति ख पर अपनी पिस्तौल तान देता है और ख अपने बचाव में क पर गोली चला देता है जिससे क की मृत्यु हो जाती है। ख हत्या का दोषी नहीं है क्योंकि अपनी आत्मरक्षा करते हुए अगर आप किसी की जान भी ले लेते है तो आप दोषी नहीं होंगे ।
(स) क अपनी कार से ख तो टक्कर मार देता है और ख की मृत्यु हो जाती है, क हत्या का दोषी नहीं है बल्कि उसपर दुर्घटना का केस चलेगा और उसके हिसाब से दण्ड मिलेगा।
(द) क एक पुलिस कर्मी है और वह आतंकवादी संगठन के मुठभेड़ में एक या कई आतंकवादीयो को मार देता है। क हत्या का दोषी नहीं होगा बल्कि उसे पुरस्कार दिया जायेगा।
इससे यह स्पष्ट होता है की कोई भी कार्य तब तक अपराध नहीं है जब तक की दुराशय से न किया गया हो।
(6) किसके सामने ( गवाह)- अगर घटना के समय कोई मौजूद हो तो उनकी जानकारी अवश्य देनी चाहिये।
(7) किससे ( हथियार) - अपराध करने के लिए किन हथियार का प्रयोग किया गया ( पिस्तौल , डंडे, रॉड, चैन , हॉकी, ईट। अगर कोई धोखाधड़ी का मामला है तो आप ( स्टाम्प पेपर, लेटरहेड, इंटरनेट , मोबाइल, आदि,) जानकारी जरूर प्रदान करे।
(8) किस प्रकार - क्या प्रकरण अपनाया गया अपराध् करने के लिये उसको लिखे।
(9) क्या किया ( अपराध)- इनसभी को मिलकर क्या किया गया जो की अपराध होता है उसको लिखे।
इस प्रकार आप सब आसानी से FIR को लिख सकते है।
अन्य उपयोगी जानकारी :-
FIR आप जहाँ घटना हुई है उसके आलावा भी भारत के किसी भी थाने में जाकर आप FIR लिखा सकते है। FIR न लिखे जाने के कई कारण होते है, मुख्यतः क्राइम रेट अधिक न हो इस कारण नहीं लिखी जाती है ( जो की गैर कानूनी कारण है) । दूसरा कारण अपराध की सत्यता पर शक होता है जिस कारण पुलिस FIR लिखने से पहले जाँच करना चाहते है।
FIR लिखवाना आपका अधिकार है (CRPC 154), अगर थाने में आप की FIR नहीं लिखी जाती है तो आप उनके ऊपर के किसी भी अधिकारी (CO, SP, SSP,) से आप FIR लिखने के लिये बोल सकते है, और वे 1 या 2 दिन जाँच के लिये लेकर संबंधित थाने में FIR लिख दी जायेगी।
FIR सम्बन्धित किसी भी जानकारी / सहायता या NCIB में सदस्य बनने के लिये हमारी वेब्सायट https://t.co/UOYdg6LKoG पर लॉगिन करें। किसी असुविधा होने पर हमारे व्हाट्सएप हेल्प्लायन नम्बर +919792580000 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच सम्पर्क करे।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगती है तो इस इस पोस्ट का जादा से जादा शेयर करें।
भारत का समाज जैसा है, यहां महिलाएं भी उसी तरह से दर्शाती हैं। एक तरफ मॉडर्न और विज्ञान पसंद, तो दूसरी तरफ अंधविश्वासी और रूढ़िवादी।
यह फर्क धार्मिक बहसों, धर्म की किताबों, पुरोहित और बाबाओं के भाषण में भी दृष्टिगत होता है। एक तरफ विज्ञान की बात करेंगे, मंहगे सेल फोन यूज करेंगे, दूसरी तरफ़ जाति, लिंगभेद, पाखंड, कर्मकांड और अंधविधवास आदी का समर्थन धार्मिक आख्यायनों और कहानियों से करेंगे।
यह भारतीय संस्कृति जिसका आधार डबल स्टैंडर्ड वाली ज्यादातर धार्मिक किताबें हैं, शायद उससे आया है। जहां विश्व को एक तरफ परियार कहेंगे, लेकिन दूसरी ही तरफ अपने ही समाज को जातियों में बांटकर शोषण करेंगे।
अगर आपकी राय कुछ और है, तो बताईए।
इस फोटो ने मुझे विचलित कर दिया है :~
——————————————
मणिपुर में एक आदिवासी युवती से पहले सामूहिक बलात्कार किया गया। फिर उसे निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया गया। युवती के स्तन और योनी से भी सार्वजनिक खिलवाड किया गया।
इससे भी जादा शर्मनाक बात यह है कि इतनी बड़ी घटना पर देश के बड़े से बड़े नेताओं/ मंत्रियों के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। जैसे, सभी के मुंह में दही जम गया है। और तो और सभी महिला नेत्रिया भी चुप हैं।
सोच रहा हूँ कि मेरा प्यारा भारत कितना जहरीला और मानसिक दिवालिया हो गया है।
मोबाइल गुम हो गया!
क्या करें?
पुलिस के पास जाएं!
समय नहीं है,
अगर आप पुलिस के पास नही जाना चाहते और आपका मोबाइल खो गया है तो परेशान न हों,
नीचे दिए गए लिंक पर अपनी शिकायत करें उसके बाद चोर आपके मोबाइल को इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और उसे वो वापस करना पड़ेगा।
https://t.co/BkQgebhOsI
Your believe / faith / religion does not make your a better person
Your behaviour does
Stop acting superior just because you follow a certain faith
Your bad behaviour will actually reflect badly on the religion you follow!