मा० प्रधान मंत्री मोदी जी, @PMOIndia@narendramodi ईंधन बचाने के क्रम में आपके द्वारा की गई अपील को हम ग्रेनो वेस्ट निवासी नहीं मानने और नहीं अपनाने के लिए मजबूर हैं। वजह है गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में सभी विकास प्राधिकरणों @noida_authority@OfficialGNIDA@CeoYeida@UPSIDA@noidametrorail और जिम्मेदार सरकारी संस्थानों @uptransportdept@UPSRTCHQ@dmgbnagar के अधिकारियों की घोर लापरवाही।
पूरे गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था ही नहीं किया गया आज तक। ग्रेनो वेस्ट में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मेट्रो का सपना दिखाया जा रहा लेकिन धरातल पर आज तक कुछ भी नहीं। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को कहीं भी आने जाने के लिए अपने निजी वाहन इस्तेमाल करना कोई शौक नहीं बल्कि मजबूरी है।
यदि आप चाहते हैं कि हम ग्रेनो वेस्ट निवासी भी आपके अपील को अपनाए तो सबसे पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित करें। @MoHUA_India@Secretary_MoHUA@mlkhattar@OfficialDMRC@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मेट्रो सुविधा नहीं, बल्कि बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है। यहां लाखों लोग रोज़ाना ट्रैफिक जाम, लंबी दूरी और महंगे निजी साधनों के कारण मानसिक, आर्थिक और समय की भारी हानि झेल रहे हैं। लगातार बढ़ती आबादी के बावजूद मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव इस क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा है।
आज जरूरत है कि इस मांग को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि जब अन्य टियर-2 शहरों तक मेट्रो पहुंच सकती है, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्यों पीछे रहे? यह केवल सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के बेहतर जीवन, समय की बचत और सुरक्षित यात्रा का सवाल है। समय आ गया है कि इस आवाज़ को अनदेखा न किया जाए।
#Metro4GreaterNoidaWest
.@noidapolice@DCPCentralNoida@CP_Noida मैम, आप त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं, लेकिन ऐसी पुलिसकर्मी जो किसी घटना पर 7 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं करतीं, वे कहीं न कहीं @noidapolice की छवि खराब करने का प्रयास करती प्रतीत होती हैं। पूछने पर भी केवल यही कहा जाता है कि “देखा जा रहा है”, लेकिन कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया जाता।
मैम, आपसे आग्रह है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को, जिनके कार्यक्षेत्र में सबसे बड़ी आबादी आती है, उनकी कार्यशैली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएँ ताकि जनता को समय पर और स्पष्ट उत्तर मिल सके। 🙏
.@noidapolice@Uppolice@DCPCentralNoida@CP_Noida@dgpup कृपया संज्ञान लें:
सुपरटेक इको विलेज-1 के निवासी श्री विवेक पाल जी 25/03/2026 की रात लगभग 10:30 बजे ऑटो से सेक्टर 52 से अपने घर लौट रहे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट चार-मूर्ति पहुंचते ही एक अज्ञात कार चालक ने तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।
वर्तमान में विवेक पाल जी का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है। परिवार द्वारा @SHObisrakh को शिकायत दिए हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। दोषी वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
नवनियुक्त डीसीपी @DCPCentralNoida से अपेक्षा है कि इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर दोषी को गिरफ्तार कराया जाए। 🙏
.@noidapolice@Uppolice@DCPCentralNoida@CP_Noida@dgpup कृपया संज्ञान लें:
सुपरटेक इको विलेज-1 के निवासी श्री विवेक पाल जी 25/03/2026 की रात लगभग 10:30 बजे ऑटो से सेक्टर 52 से अपने घर लौट रहे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट चार-मूर्ति पहुंचते ही एक अज्ञात कार चालक ने तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।
वर्तमान में विवेक पाल जी का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है। परिवार द्वारा @SHObisrakh को शिकायत दिए हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। दोषी वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
नवनियुक्त डीसीपी @DCPCentralNoida से अपेक्षा है कि इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर दोषी को गिरफ्तार कराया जाए। 🙏
ग्रेनो वेस्ट में कब आएगी मेट्रो? कब जुड़ेगा दिल्ली-गुड़गांव से वेस्ट ग्रेनो?
#Metro4GreaterNoidaWest#KabAayegiMetro
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की खबरें तो लगातार चल रही लेकिन हकीकत में अभी तक निल-बटा-सन्नाटा है। पिछले कई चुनावों में हो-हल्ला तो खूब हुआ, ऐसे लगा मानो अगले ही महीने मेट्रो चलने लगेगी। लेकिन दिल्ली मेट्रो और नॉएडा मेट्रो को आपस में जोड़ने के लिए नोएडा प्राधिकरण और NMRC के अधिकारियों के अड़ियल रवैये ने उसे बेपटरी कर दिया और अंततः @PMOIndia ने DPR ख़ारिज कर दिया।
अब जब NMRC और UPGOVT के तरफ से दिल्ली मेट्रो और नॉएडा मेट्रो को आपस में जोड़ते हुए नया DPR भेजा गया है तो उसे पीएमओ कार्यालय ने स्वीकृति के खेल में अटका कर लटका दिया है। अभी तमाम फाइलें पास हो रही, पर ग्रेनो वेस्ट मेट्रो पहले की ही भांति अटका और लटका हुआ है।
अब तो ग्रेनो वेस्ट निवासियों को लगने लगा है कि वह दिल्ली-एनसीआर में नहीं, बल्कि सुदूर क्षेत्र में हैं जहाँ सरकार सार्वजनिक परिवहन सुविधा विकसित करना भूल गई। निवासियों ने काफी लम्बे समय तक ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो के लिए धरना प्रदर्शन किया लेकिन शायद केंद्रीय मंत्रालय तक आवाज प्रभावी रूप से पहुँच नहीं रही है।
मजबूर होकर ग्रेनो वेस्ट निवासियों ने यह ठाना है कि 15 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर पहुँच कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे ताकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्र सरकार के अधिकारियों को इस क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
जनता की थाली "नेफोवा फाउंडेशन" की सेवा यात्रा अनवरत जारी है। आज भी घने कोहरे और ठिठुरती ठंड के बावजूद नेफोवा फाउंडेशन की “जनता की थाली” मुहिम बिना रुके जरूरतमंद भाई-बहनों तक गर्मागर्म भोजन पहुंचा रही है। पिछले सात वर्षों से निरंतर चल रही यह नेक पहल आज भी उतनी ही ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही है।
आज के मेन्यू में स्वादिष्ट राजमा,सुगंधित बासमती चावल,ताज़ा सलाद और अचार था।
खाना परोसने में शिप्रा गुप्ता जी, विनय पिपलानी जी, पवन चौधरी जी का तथा भोजन सामग्री को बनवाने में अतुल रंजन जी, शशि भूषण जी एवं पुनीत जी का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने ठंड की परवाह न करते हुए पूरे मन से सेवा की। क्योंकि सच्ची सेवा, मौसम या परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती।
हर थाली में सिर्फ भोजन नहीं, अपनापन और सम्मान भी परोसा जा रहा है। यह मुहिम जारी है... और जारी रहेगी 🙏
@Flipkart@flipkartsupport@FlipkartStories When I will receive my Order No OD436106487929261100 ? Why delayed so much ? No information from you. Flipkart showing expected delivery by 2nd Dec but today is 4th Dec
कैसे मनाएं विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस जब नोएडा ग्रेटर नोएडा में सिटी बस सर्विस ही नहीं। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो पिछले एक दशक से भी लंबे समय से लंबित है। आम जनता निजी कैब, ऑटो और ईरिक्शा के भरोसे है। @narendramodi@MoHUA_India@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP कृपा करें।
@OfficialGNIDA@myogiadityanath@dr_maheshsharma@tejpalnagarMLA sec 1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट एटीएस चौक,Capital Athena से CRC सोसाइटी तक की सर्विस लेन बेहद जर्जर है।खराब सड़क से स्कूल बसों व वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
निवेदन: समस्या का शीघ्र समाधान हो,ताकि दुर्घटना न हों
@CMOfficeUP@myogiadityanath@OfficialGNIDA
कैपिटल एथेना और एटीएस के बीच जमा पानी भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट या महामारी का रूप ले सकता है।
अतः निवेदन है कि इसे तत्काल साफ करवाने की कार्रवाई की जाए, ताकि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।