यह सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड नहीं होने के कारण मुझे हमेशा इस से मिलने वाली जानकारी पर संशय रहता था। आज एक पोस्ट में जिस तरह से “बाड़ेबंदी” को सहजता से स्वीकार कर उसके संवैधानिक प्रावधानों में “लंबे समय” तक शामिल नहीं किए जाने व इसकी जिम्मेदारी पर चिंता जाहिर की गई है। यह राज्य निर्वाचन आयुक्त का तो नहीं हो सकता।
कहा जाता है कि खलील जिब्रान अपनी महबूबा से कभी आमने-सामने नहीं मिले थे। उनके बीच संवाद का माध्यम केवल चिट्ठियाँ थीं।
एक दिन खलील जिब्रान ने अपनी महबूबा को लिखा कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूँ। जवाब में महबूबा ने कहा, "चलो, कल्पना करो कि मैं कैसी दिखती हूँ। अपने तसव्वुर(कल्पना) में मेरी एक तस्वीर बनाओ।"
खलील जिब्रान ने जवाब दिया कि तुम्हारे बाल छोटे होंगे जबकि हकीकत यह थी कि उनकी महबूबा के बाल लंबे थे। लेकिन उन्होंने अपने बाल कटवा लिए और अपनी एक तस्वीर खलील जिब्रान को भेज दी।
तस्वीर देखकर खलील जिब्रान बहुत खुश हुए और बोले, "देखा, मेरा तसव्वुर कितना सही था!”
इस पर उनकी महबूबा ने जवाब दिया, "तुम्हारा तसव्वुर सही नहीं था, तुम्हारी मोहब्बत सच्ची थी।"
इस पूरे किस्से का सार यही है कि मोहब्बत में इंसान अपनी कल्पना को भी हकीकत में बदलने की कोशिश करता है।
इसी भाव को व्यक्त करती हुई एक पंक्ति है:
अगर तू इश्क़ में बर्बाद नहीं हो सकता,
जा, तुझे इश्क़ का सबक़ याद नहीं हो सकता।
एक बड़ी अच्छी लाइन है, Men cannot know each other until they have eaten salt together. मतलब, किसी इंसान को सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि साथ झेली गई मुश्किलों से समझा जा सकता है। असली रिश्ते तब बनते हैं, जब आपने साथ भूख सही हो, हार देखी हो, संघर्ष किया हो और एक-दूसरे के लिए कुर्बानी दी हो।
जंग में सैनिक अपने साथी पर भरोसा इसलिए नहीं करता कि वह उसका दोस्त है, बल्कि इसलिए करता है क्योंकि उसे यकीन है कि गोलियाँ चलेंगी, फिर भी वह मैदान छोड़कर नहीं भागेगा।
याद रखना, सबसे मजबूत रिश्ते आराम में नहीं, मुश्किल हालातों में बनते हैं। किरदार शब्दों से नहीं, साथ झेली गई तकलीफों से पहचाना जाता है और जो इंसान तुम्हारे बुरे वक्त में तुम्हारे साथ खड़ा रहता है, वह सिर्फ तुम्हारा दोस्त नहीं, तुम्हारे किरदार का गवाह होता है।
जब ज़िंदगी में कुछ भी तुम्हारे हिसाब से नहीं चल रहा हो, तो बस एक बात याद रखना किसी को कुछ नहीं आता, सबका वक़्त आता है और जिसका वक़्त आता है, उसे सब कुछ आता है।
दिवाली के दिन ये 7 काम ज़रूर करें:
- घर के साथ-साथ अपने मन की भी सफाई करें।
- किसी ज़रूरतमंद की मदद करें।
- परिवार के साथ समय बिताएँ।
- माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लें।
- पुराने गिले-शिकवे भुलाकर रिश्ते सुधारें।
- अगले एक साल के लिए अपने लक्ष्य तय करें।
- बीते हुए कल को स्वीकार करें और नए भविष्य का निर्माण करें।
रोशनी सिर्फ घर में नहीं, विचारों और जीवन में भी होनी चाहिए। असली दिवाली तब है जब भीतर का अज्ञान मिटे और चेतना का दीप जले।
मैं उन लोगों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ, जिनके पास अपार ज्ञान होता है, फिर भी वे विनम्र और दयालु बने रहते हैं। जो हर किसी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हैं और कभी किसी को छोटा महसूस नहीं कराते।
अपनी सोच का दायरा बढ़ाने के 14 तरीके:
- दर्शनशास्त्र पढ़ें।
- मनोविज्ञान समझें।
- विभिन्न संस्कृतियों को जानें।
- नई भाषाएँ सीखें।
- इतिहास का अध्ययन करें।
- रचनात्मक कौशल विकसित करें।
- अपनी मान्यताओं पर प्रश्न उठाएँ।
- महान व्यक्तियों की जीवनियाँ पढ़ना।
- वैज्ञानिक खोजों का अध्ययन करना।
- साहित्य और विश्व प्रसिद्ध रचनाएँ पढ़ना।
- यात्रा करना और नए अनुभव प्राप्त करना।
- अलग-अलग विचारधारा वाले लोगों से संवाद करें।
- तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में सीखना।
- राजनीति, सत्ता और सामाजिक व्यवस्थाओं को समझना।
🇮🇳 महान क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के
💠 ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का संगठन करने वाले भारत के प्रथम क्रान्तिकारी थे।
💠 कोली, भील तथा धांगड जातियों को एकत्र कर उन्होंने “रामोशी” नाम का क्रांतिकारी संगठन खड़ा किया
💠 जयंती पर सादर नमन🙏
@MIB_India I @airnewsalerts
6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले दोषी को आज न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
बाड़मेर की बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले दरिंदों को कानून के शिकंजे में कसकर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे।
न रहम होगा, न समझौता! बेटियों के सम्मान के लिए हर हद तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
#Barmer
थार का हनुमान थानसिंह डोली व उनके धर्मपत्नी एडवोकेट निकिता राजपुरोहित जी मतदान करने जाते समय मतदाताओं का स्नेह में उत्सुकता भाईसाहब के भारी मतों जीत की ओर अग्रसर है,,,
@DoliThansingh@TeamTSDoli
जिन चीजों से आप प्रेम नहीं करते, उनसे दूर मुड़ जाएँ और उनके बारे में कोई भावना न रखें। वे जैसी हैं, अच्छी हैं, लेकिन आपके जीवन में उनके लिए कोई जगह नहीं है।
बुरा मत देखो - बुरा मत सुनो - बुरा मत बोलो
20 छोटी आदतें जो मानसिक शांति बढ़ाएँगी:
1. सुबह अपना बिस्तर ठीक करें।
2. सुबह की धूप लें।
3. गुस्से में फैसले न लें।
4. अपनी तुलना दूसरों से न करें।
5. हर बहस में जीतना ज़रूरी नहीं।
6. दूसरों की जिंदगी पर नज़र रखना छोड़ें।
7. खाली समय को खाली रहने दें।
8. बेवजह स्क्रॉलिंग कम करें।
9. सोने से पहले डायरी लिखें।
10. अपना कमरा व्यवस्थित रखें।
11. रोज़ थोड़ा टहलें।
12. रोज़ 10 मिनट ध्यान करें।
13. अपनी निजी जिंदगी निजी रखें।
14. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएँ।
15. हर वक्त उपलब्ध न रहें।
16. पुरानी बातें दोहराना बंद करें।
17. बिना वजह हँसना सीखें।
18. हर राय को महत्व न दें।
19. कुछ चीज़ों को जाने दें।
20. खुद को साबित करना बंद करें।
किसी भी नई चीज़ की शुरुआत करने में थोड़ी हिचकिचाहट होती है,मन में कई तरह के सवाल उठते हैं और न जाने क्यों हम कदम बढ़ाने से पहले ही उसे मुश्किल समझने लगते हैं लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं,अनुभव के साथ हमारा डर कम होने लगता है और वही काम धीरे-धीरे आसान लगने लगता है,जो कभी बहुत मुश्किल लगता था...!
बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा करने के 12 तरीके:
1. अतिरिक्त चीनी और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कम करें।
2. संतुलित आहार लें और पर्याप्त प्रोटीन खाएँ।
3. नियमित समय पर भोजन करें।
4. सप्ताह में 2-4 दिन वेट ट्रेनिंग करें।
5. रोज़ाना 7-9 घंटे की अच्छी नींद लें।
6. प्रतिदिन पैदल चलें।
7. नियमित शारीरिक गतिविधि करें।
8. धूप से त्वचा की रक्षा करें।
9. विटामिन D का पर्याप्त स्तर बनाए रखें।
10. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखें।
11. धूम्रपान से बचें और शराब न पीना बेहतर है।
12. तनाव नियंत्रित करें और सामाजिक संबंध मज़बूत रखें।