#हरदोई
गौसगंज में पेड़ों की कटान का आरोप, वन विभाग से जांच व कार्रवाई की मांग।
वन रेंज कछौना व थाना कासिमपुर क्षेत्र के गौसगंज बेहसार रोडके किनारे खड़े कई चांदी के पेड़ों पर दबंग लकड़ी माफिया नसीम, वसीम, जाहिद आदि ने कथित रूप से आरा चलाकर कटान किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने नसीम, वसीम, जाहिद आदि पर पेड़ों की कटान का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि पेड़ लोक निर्माण विभाग सड़क मके किनारे खड़े थे।
मामले में वन रेंज कछौना और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके की जांच कर पेड़ों की कटान की पुष्टि, जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई और अवैध कटान पर रोक लगाने की मांग की है।
@Uppolice@hardoipolice@dgpup@Igrangelucknow@UpforestUp@upfcup
#हरदोई
स्कूल या तालाब ?
#संडीला के बेगमगंज के दो विद्यालयों में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित । स्टाफ के अनुसार पानी में सांप दिखने का भी दावा, बच्चों की सुरक्षा पlर चिंता। सीडीओ-बीडीओ को लिखित शिकायत के बावजूद जल निकासी नहीं हुई।
@dmhardoi@bsa_hardoi@CdoHardoi@basicshiksha_up
#उन्नाव#बांगरमऊ
गोल्हुवापुर में देसी शराब ठेका हटने के बाद भी किराना दुकानों से कथित तौर पर देसी शराब की बिक्री जारी होने का आरोप है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस और आबकारी विभाग से मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग।
@unnaopolice@Uppolice@upexcise@dgpup
#हरदोई#वृक्षारोपण भूमि पर इंटरलॉकिंग-ट्रांसफार्मर!
गौसगंज, हरदोई: गाटा संख्या 1933 की वृक्षारोपण भूमि पर करीब 74 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग और 16 वर्ग मीटर में ट्रांसफार्मर होने की राजस्व आख्या में पुष्टि। ग्रामीणों ने जांच, कार्रवाई और भूमि पर दोबारा पौधरोपण की मांग की।
@dmhardoi
#हरदोई#वृक्षारोपण की जमीन पर इंटरलॉकिंग और ट्रांसफार्मर, कार्रवाई की मांग।
#गौसगंज/संडीला, #हरदोई। तहसील संडीला क्षेत्र के गौसगंज में वृक्षारोपण के लिए दर्ज भूमि पर इंटरलॉकिंग और विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आईजीआरएस पर की गई शिकायत के बाद राजस्व विभाग की ओर से दी गई आख्या में भूमि की स्थिति का उल्लेख किया गया है।
राजस्व विभाग के अनुसार, गाटा संख्या 1933, रकबा 0.0400 हेक्टेयर भूमि अभिलेखों में वृक्षारोपण के लिए दर्ज है। मौके की स्थिति के संबंध में बताया गया कि लगभग 74 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इंटरलॉकिंग लगी हुई है। जबकि करीब 16 वर्ग मीटर में विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शेष भूमि खाली पड़ी बताई गई है।
मामले को लेकर ग्रामवासियों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वृक्षारोपण के लिए दर्ज भूमि पर इंटरलॉकिंग लगाए जाने का कोई औचित्य नहीं है और इसे सरकारी धन के दुरुपयोग से जोड़कर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संबंधित भूमि पर बिना किसी आदेश के इंटरलॉकिंग कराई गई।
क्षेत्र में लगातार घट रही हरियाली और पेड़ों की संख्या को देखते हुए ग्रामीणों ने मांग की है कि वृक्षारोपण की भूमि से #इंटरलॉकिंग हटाकर वहां दोबारा पौधरोपण कराया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि भूमि पर यदि किसी व्यक्ति का अवैध कब्जा पाया जाता है तो संबंधित कब्जाधारकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही वृक्षारोपण के लिए दर्ज भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उस पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।
अब देखना यह है कि राजस्व एवं संबंधित विभाग इस मामले में मौके की स्थिति की जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं और वृक्षारोपण के लिए दर्ज भूमि को उसके मूल उद्देश्य के लिए कब तक विकसित किया जाता है।
@dmhardoi@CdoHardoi@UPGovt@UpforestUp@myogiadityanath@CMOfficeUP@mopr_goi@uppanchayatiraj@upfcup@CMHelpline1076@oprajbhar@UpforestUp@DyCMGoUP@brajeshpathakup@PMOIndia@narendramodi@InfoDeptUP@informationhar2@Hardoipolice@uppolice
#हरदोई
विकास खंड #कछौना की ग्राम पंचायत #निर्मलपुर स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि 12 अगस्त 2026 को पत्रांक संख्या 687 के माध्यम से खंड विकास अधिकारी कछौना ने संबंधित लोगों से दो दिन के भीतर जवाब मांगा था, लेकिन करीब 18 दिन बाद भी व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।
30 अगस्त को सामने आए वीडियो में कथित तौर पर कई स्थानों पर टोटियां गायब हैं और जहां टोटियां लगी हैं, वहां पानी की व्यवस्था नहीं होने के आरोप हैं।
अब सवाल यह है कि दो दिन में मांगे गए जवाब के बाद बीडीओ स्तर से आखिर क्या कार्रवाई हुई? क्या मौके पर जांच की गई या मामला केवल कागजों में निस्तारित कर दिया गया?
ग्रामीणों ने सचिव व ग्राम #प्रधान_पवन_सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बड़ा सवाल यही है कि बीडीओ का नोटिस बेअसर रहा या कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही?
@CdoHardoi@dmhardoi@UPGovt@myogiadityanath@CMOfficeUP@myogioffice@UPGovt@narendramodi@ChiefSecyUP@uppanchayatiraj
सेवा में,
श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय,
जनपद हरदोई।
विषय — शिव प्रभा अस्पताल, पाली में अधूरी की गई कार्रवाई को पूर्ण कराए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि जनपद हरदोई के पाली नगर में शिव प्रभा अस्पताल नाम से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था, जहां लगभग एक सप्ताह पूर्व उपचार के दौरान एक शिशु की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में धर्मेंद्र कुमार द्वारा शिकायत की गई थी।
उक्त शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अस्पताल की एक बिल्डिंग को सीज किया गया तथा दूसरी बिल्डिंग में स्थित ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सीज किया गया, लेकिन अस्पताल के अन्य हिस्से को सीज नहीं किया गया।
अतः भारतीय किसान यूनियन क्रांति की ओर से आपसे मांग की जाती है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था एवं भवनों की नियमानुसार जांच कराते हुए यदि अस्पताल का संचालन नियमविरुद्ध पाया जाता है तो पूरे अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई पूर्ण कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज अथवा शिशु की जान के साथ खिलवाड़ न हो।
साथ ही पूर्व में की गई कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति की भी निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधूरी कार्रवाई को पूर्ण कराने की कृपा करें। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन क्रांति आपका आभारी रहेगा।
भवदीय
सत्यवीर सिंह
जिला अध्यक्ष, हरदोई
भारतीय किसान यूनियन क्रांति
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु—
1. जिलाधिकारी महोदय, हरदोई।
2. पुलिस अधीक्षक महोदय, हरदोई।
3. संबंधित जांच/खुफिया अधिकारियों को।
@dmhardoi@myogiadityanath@dhs_hardoi@myogioffice@CMOfficeUP@yadavakhilesh@brajeshpathakup@InfoUPFactCheck@MoHFW_INDIA@AyushmanNHA@DeptHealthRes@MhfwGoUP@nhm_up@MeUPGovt@UP_Swasth
#उन्नाव_बांगरमऊ
झूठी और भ्रामक खबर चलाने का आरोप, पत्रकार ने की कार्रवाई की मांग
कथित मारपीट और अवैध वसूली के आरोपों वाली खबर को बताया निराधार, प्रतिष्ठा धूमिल करने की साजिश का आरोप
बांगरमऊ। सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों पर एक पत्रकार के खिलाफ कथित रूप से भ्रामक और अपमानजनक खबर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। संबंधित पत्रकार का आरोप है कि उनके खिलाफ बिना तथ्यों की जांच किए मारपीट, दबंगई और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाकर खबर चलाई गई, जिससे उनकी सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित पत्रकार का कहना है कि प्रसारित सामग्री में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और खबर चलाने से पहले उनका पक्ष तक नहीं लिया गया। आरोप है कि जानबूझकर आपत्तिजनक और भ्रामक तथ्यों के आधार पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।
पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर खबर प्रसारित करने वाले व्यक्ति अथवा संबंधित लोगों की पहचान करने और झूठी एवं भ्रामक सामग्री के जरिए प्रतिष्ठा धूमिल करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उनके खिलाफ कोई वास्तविक शिकायत या साक्ष्य था तो उसे सक्षम प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, लेकिन बिना जांच और उनका पक्ष जाने सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप प्रसारित करना दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई प्रतीत होती है।
मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, प्रसारित सामग्री की सत्यता की पड़ताल और दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की है।
@Uppolice@unnaopolice@dmunnao@dgpup@Rajeevkrishna69@Igrangelucknow@adgzonelucknow@CMOfficeUP@myogiadityanath@CMHelpline1076
#बांगरमऊ
पत्रकार के खिलाफ कथित तौर पर झूठी व भ्रामक खबर चलाने का आरोप। पीड़ित का कहना है कि बिना पक्ष जाने गंभीर आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की गई। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
@Uppolice@unnaopolice@dmunnao@dgpup
#फर्रुखाबाद
*आवास विकास मुख्य मार्ग पर फुटपाथ पर अतिक्रमण, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल**
#फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास मुख्य मार्ग, मिशन हॉस्पिटल के पास फुटपाथ पर व्यापारियों द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर सामान व अन्य सामग्री रखे जाने से राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित नगर निकाय एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। सवाल यह भी है कि यदि सार्वजनिक फुटपाथ पर लंबे समय से कब्जा है, तो जिम्मेदार विभागों की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
**प्रशासन से मांग—मौके की जांच कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।**
@fatehgarhpolice@igrangekanpur@adgzonekanpur@Uppolice@UPGovt@CMHelpline1076@CMOfficeUP@dgpup@Uppolice@CMOfficeUP@myogiadityanath@Rajeevkrishna69
#उन्नाव#बांगरमऊ
पिछले 6 दिन से ग्राम पंचायत ततियापुर में बिजली गुल।
कारण: जर्जर केबल + कम वाट का ट्रांसफार्मर। लोड नहीं झेल पा रहा, बार-बार फेस जा रहे।
19 अगस्त को पावर हाउस में प्रार्थना पत्र दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं।
बच्चों की पढ़ाई रुकी, मोबाइल तक चार्ज नहीं।
@dmunnao@UPPCLLKO@MdPvvnl@1912PVVNL@MVVNLHQ संज्ञान लें।
ग्रामीण: कुलदीप, संदीप, गोविंद, हृदय लाल, विक्रम