🚨 पंचायत सहायकों की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल 🚨
हाल ही में प्रकाशित समाचार पत्रों में स्पष्ट रूप से सामने आया है कि पंचायत सहायक पद पर लगातार इस्तीफे हो रहे हैं, पद रिक्त हैं और युवा इस नौकरी के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
📊 कारण साफ हैं:
❌ अत्यंत कम मानदेय
❌ अस्थिर भविष्य
❌ समय पर भुगतान नहीं
❌ स्पष्ट सेवा संरचना का अभाव
👉 यह स्थिति केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि ग्रामीण डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सीधा प्रभाव डाल रही है।
📢 पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, उत्तर प्रदेश की प्रमुख मांगें:
✔️ मानदेय बढ़ाकर ₹18,000–₹26,910 प्रति माह किया जाए
✔️ हर महीने समय से भुगतान सुनिश्चित हो
✔️ पंचायत सहायकों का स्थायीकरण (Regularization) किया जाए
✔️ सेवा नियमावली (Service Rules) बनाई जाए
✔️ PF एवं ESI जैसी सामाजिक सुरक्षा लागू की जाए
✔️ कार्य का स्पष्ट निर्धारण एवं कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित हो
✔️ मानदेय का भुगतान सीधे (DBT) बैंक खातों में किया जाए
⚠️ यदि समय रहते इन मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो पंचायत व्यवस्था और डिजिटल सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी।
🙏 सरकार से निवेदन है कि पंचायत सहायकों के भविष्य एवं ग्रामीण हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
@myogiadityanath@UPGovt@ChiefSecyUP@uppanchayatiraj@CMOfficeUP@DirectorUPPR@Manojkmr_singh@ChiefSecyUP@oprajbhar@uppanchayatiraj@mopr_goi@Bsp4u@yadavakhilesh@RahulGandhi@INCUttarPradesh@khurpenchh@myogiadityanath@myogioffice
#PanchayatSahayak #UPNews #RuralDevelopment #DigitalIndia
#PanchayatSahayak
#JusticeForPanchayatSahayak
#PanchayatSahayakSamman
#FixPanchayatSahayakSalary
#RegularizePanchayatSahayak
#GramPanchayatCrisis #कम_मानदेय_बंद_करो
#पंचायत_सहायक_शोषण
#ग्रामीण_व्यवस्था_संकट #UPGovernment
#YogiAdityanath
#UPRD
#PanchayatiRaj
#RuralDevelopment
#UPNews
#DigitalIndiaGroundReality
#RuralServiceCrisis
#SalaryJustice
माननीय मुख्यमंत्री जी
आपके द्वारा पंचायती राज विभाग की समीक्षा किया जाना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि विभाग की सबसे बड़ी और गंभीर समस्या ग्राम सचिवालयों पर कार्यरत पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान पर समीक्षा नहीं हुई।
हज़ारों पंचायत सहायक 6-6 माह से बिना मानदेय कार्य कर रहे हैं, जबकि उन्होंने गांव स्तर पर शासन की हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में दिन-रात मेहनत की है।
आज ये पंचायत सहायक आर्थिक संकट में हैं, फिर भी अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से कर रहे हैं।
दुर्भाग्यवश, @DirectorUPPR@uppanchayatiraj विभागीय अधिकारियों द्वारा पंचायत सहायकों के साथ न केवल उपेक्षा की जा रही है बल्कि कई स्थानों पर प्रताड़ना तक दी जा रही है।
अधिकारियों को डर है कि यदि पंचायत सहायक मजबूत हुए तो उनकी मनमानी पर रोक लग जाएगी — इसीलिए वे पंचायत सहायकों की वास्तविक समस्याएँ शासन तक पहुँचने नहीं देते।
@ChiefSecyUP @spgoya
माननीय मुख्यमंत्री जी, @CMOfficeUP
पंचायत सहायकों ने जिस निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है, उस हिसाब से उन्हें उनका सम्मान, सुरक्षा और समय पर मानदेय मिलना ही उनका हक है।
हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने का कृपया निर्देश दें।
@INCUttarPradesh@oprajbhar@UPGovt@yadavakhilesh@RahulGandhi@CMOfficeUP
#पंचायत_सहायको_की_काली_दिवाली
मानसिक रूप से पीड़ित
शारीरिक रूप से पीड़ित
आर्थिक रूप से पीड़ित
सामाजिक रूप से पीड़ित
अर्थात्
पंचायत सहायक = जीवन बर्बाद
दुख तब होता है जब आप योग्य हो और कोई आपकी योग्यता को न समझे.....
क्रांति को दबाया जा सकता है रोका नहीं जा सकता
#शहीद_भगतसिंह_के_चेले_नहीं_है_अकेले 🔥🔥
#तुगलकी_फरमान#अत्यधिक_निंदनीय
सिर्फ़ ₹6000 मानदेय देने वाले पंचायत सहायकों से अब सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
👉 ज़रा सोचिए, यह नियम किस हद तक अन्यायपूर्ण है।
👉 जब मानदेय न्यूनतम मजदूरी से भी कम है, तब इतना बड़ा कार्यकाल और इतना सख़्त नियम थोपना सरासर शोषण है।
👉 पंचायत सहायकों को पूर्णकालिक “फुल टाइम सरकारी कर्मचारी” जैसा काम कराना और वेतन “मजदूरी से भी कम” देना किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है।
हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं
हम पंचायत सहायकों के साथ इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
या तो मानदेय बढ़ाओ, या फिर ऐसे तुगलकी नियम वापस लो।
#बहिष्कार
@myogiadityanath@uppanchayatiraj@myogioffice@yadavakhilesh@oprajbhar@INCUttarPradesh@UPGovt@spgoyal@bstvlive@rajendradev6@IASEverester
जनपद बरेली के विकास खण्ड मझगवां के ब्लॉक स्तरीय कार्यकारणी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को क्रॉप सर्वे के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
@psunionup@TheNewspinch@uppanchayatiraj
#PSU21
पंचायत सहायकों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग, निदेशक पंचायती राज को सौंपा गया ज्ञापन
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 06.08.2025 को पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के माननीय निदेशक महोदय एवं श्रीमान उपनिदेशक महोदय से भेंट कर पंचायत सहायकों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सुश्री शिवानी गिरी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री यासिर खान शामिल रहे।
पंचायत सहायक यूनियन ने मांग पत्र में अवगत कराया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायत सहायकों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपादित किया जाता है। वर्तमान में पंचायत सहायक अपने निजी मोबाइल फोन के माध्यम से 30 से अधिक महत्वपूर्ण सरकारी ऐप्स का संचालन करते हैं।
अत्यधिक तकनीकी कार्यों के संचालन के चलते पंचायत सहायकों को मोबाइल स्टोरेज, बैटरी, प्रोसेसर, डेटा खर्च जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।
यह स्थिति पंचायत सहायकों पर आर्थिक भार तो डालती ही है, साथ ही शासन की योजनाओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न करती है।
यूनियन ने अनुरोध किया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी पंचायत सहायकों को शासन द्वारा एंड्रॉयड स्मार्टफोन (8GB RAM / 256 GB ROM) उपलब्ध कराया जाए ताकि वे सभी कार्यों को प्रभावी, निर्बाध एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कर सकें।
निदेशक महोदय एवं उपनिदेशक महोदय द्वारा प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है और शीघ्र ही संबंधित बजट प्रस्तावित कर मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
@mopr_goi@uppanchayatiraj@oprajbhar@bstvlive@myogioffice@Manojkmr_singh@myogiadityanath@brajeshpathakup@kpmaurya1
#हमारा_यूनियन_हमारी_ताकत
#PSU20
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश।
क्रॉप सर्वे के संबंध में मीडिया प्रभारी जी का संदेश -
दिनांक. 06.08.2025
> जैसा कि आप सभी साथीगण अवगत हैं कि क्रॉप सर्वे से लेखपालों को मुक्त कर अब पंचायती राज विभाग के कर्मचारी #पंचायत_सहायकों को क्रॉप सर्वे का कार्य दिए जाने की बात कही गई है।
इस संबंध में मुझे यही कहना है कि यूनियन द्वारा निदेशालय पर निदेशक महोदय एवं उपनिदेशक महोदय जी को अवगत करवाया जा चुका है।
यूनियन का साफ कहना है कि -
1. पंचायत सहायकों को मोबाइल फोन दिया जाए।
2. पंचायत सहायकों को एक सुनिश्चित सम्मानजनक मानदेय दिया जाए ना कि 5रु प्रति गाटा।
3. कृषि विभाग हम पंचायत सहायकों को एक पदनाम दे या पंचायत सहायक के नाम को ही स्वीकार कर अपने विभाग के पत्रों में हमारा नाम स्पष्ट लिखे ताकि कार्य का श्रेय भी हमें मिले।
इस संबंध में यही कहना है कि अगर हमें मोबाइल फोन नहीं मिलता, अगर 5रु गाटा को हटाकर एक फिक्स मानदेय नहीं दी जाती एवं हमें इसका श्रेय नहीं दिया जाता तो पंचायत सहायक यूनियन इस कार्य का पूर्ण बहिष्कार करने का कार्य करेगी।
@mopr_goi@oprajbhar@myogioffice@myogiadityanath@uppanchayatiraj@oprajbhar@bstvlive
#हमारा_यूनियन_हमारी_ताकत
- यासिर खान
(प्रदेश मीडिया प्रभारी)
#PSU18
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश - प्रदेश अध्यक्ष जी का संदेश
[क्रॉप सर्वे एवं आधार कार्ड के विषयक आवश्यक जानकारी]
दिनांक - 06 अगस्त 2025
प्रिय पंचायत सहायक साथियों,
आज दिनांक 06.08.2025 को पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मा० निदेशक पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ से भेंट की और एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में पंचायत सहायकों की असमर्थता को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
इस प्रतिनिधिमंडल में मेरे साथ प्रदेश महामंत्री सुश्री शिवानी गिरी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री यासिर खान जी भी उपस्थित रहे। हम सभी ने संयुक्त रूप से यह मांग रखी कि पंचायत सहायकों को कृषि विभाग के क्रॉप सर्वे कार्य से पूर्णतः मुक्त किया जाए।
हर्ष का विषय है कि निदेशक महोदय ने हमारी बातों को गंभीरता से संज्ञान में लिया, और इस मुद्दे पर शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत सहायकों को क्रॉप सर्वे से मुक्त कराने हेतु अभी से कार्रवाई शुरू कर दी जा रही है और इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किए जाएंगे।
यह हमारे संगठन की एकता, धैर्य और नियमित प्रयासों का ही परिणाम है, लेकिन यह पूर्ण विजय नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
इसलिए अब हम सभी की भूमिका और भी अहम हो जाती है।
*आप सभी साथियों से निवेदन है कि पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश में आपको कार्य करना है। यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने अपना कार्य कर दिखाया अब आगे की जिम्मेदारी आपकी है।*
✅ ब्लॉक स्तर पर - खंड विकास अधिकारी (BDO) एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को यूनियन द्वारा निर्धारित ज्ञापन सौंपें।
✅ जनपद स्तर पर – जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO), मुख्य विकास अधिकारी (CDO), एवं जिलाधिकारी (DM) को प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से सामूहिक ज्ञापन प्रस्तुत करें।
ज्ञापन सौंपते समय पूर्ण अनुशासन एवं एकता प्रदर्शित करें। फोटो/वीडियो दस्तावेज यूनियन ग्रुपों में साझा करें।
साथियों, यह समय संगठन की ताकत को और अधिक मजबूती से प्रस्तुत करने का है। हम केवल अपने हक और सम्मान की बात कर रहे हैं - और हमें पूरा विश्वास है कि सांविधानिक और संवेदनशील तरीके से हम इस लड़ाई में जीतेंगे।
हमारा नारा -
मजबूत यूनियन ही है एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी।
#TeamPSU #PSUUP
हमारा यूनियन ✊ हमारी ताकत 💪
आपका साथी,
श्री बृजेश कुमार मिश्रा
प्रदेश अध्यक्ष
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश
(साथ में –
सुश्री शिवानी गिरी, प्रदेश महामंत्री
श्री यासिर खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी)
प्रदेशकारिणी टीम यूनियन उत्तर प्रदेश।
#हमारा_यूनियन_हमारी_ताकत
प्रदेश के 56,642 ग्राम पंचायत सहायकों के मानदेय बढ़ोत्तरी और स्थाईकरण की मांगो के समर्थन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने मा. मुख्यमंत्री @myogiadityanath आदित्यनाथ जी को पत्र लिखने के लिए पंचायत सहायक यूनियन बस्ती आपका धन्यवाद करता है।
आदरणीय जिला अधिकारी महोदया जी को सादर प्रणाम🙏गाजीपुर के सभी पंचायत सहायकों के तरफ दोनों हाथ जोड़कर सादर निवेदन है,कि आज दिनांक 07/02/2025 को आपके कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। अतः आपसे निवेदन है, कि ज्ञापन आपके हाथों से रिसीव किया जाए हम सभी की हार्दिक इच्छा है।
@AdminGhazipur
महाकुंभ में जिन लोगों के अपने बिछड़ गये हैं, सूचना के अभाव में उनके अंदर ये आशंका जन्म ले रही है कि कहीं उन्होंने अपने परिवार, परिजनों को हमेशा के लिए तो नहीं खो दिया है। इस आशंका को दूर करने के लिए एक सरल उपाय ये है कि सरकार महाकुंभ हादसे में जीवन गँवानेवालों की सूची जारी कर दे। यदि मृतक चिन्हित नहीं हैं तो उनके वस्त्र-चित्रादि माध्यम से पहचान करायी जाए।
इस प्रयास से आशंकाओं का उन्मूलन होगा और तीर्थयात्रियों में इस आशा का संचार होगा कि उनके अपने खोए ज़रूर हैं, पर सद्प्रयासों आज नहीं तो कल मिल ही जाएंगे।
शोषण की परिभाषा स्कूल टाइम में पढ़ी लिखी ही थी।
इस नौकरी में अनुभव भी कर ली...
कोई समस्या लेकर किसी के पास जाओ तो जवाब आता है नौकरी छोड़ दो...लाइन लगी है नौकरी करने बालों की....यह किसी की हिम्मत नहीं होती कि आपकी समस्या सही है हम इसे ठीक करवाने का प्रयास करेंगे।
#निशब्द_हूं
जनपद बरेली के ब्लॉक - मँझगवां के साथियों द्वारा डाक रजिस्ट्री अभियान का आगाज किया गया।
ब्लॉक के अध्यक्ष समेत समस्त टीम को बहुत बहुत धन्यवाद।
@oprajbhar@bstvlive@psunionup
पंचायत सहायक यूनियन जनपद शाहजहांपुर @PSU_SPN के साथियों द्वारा आज कटरा के माननीय विधायक मा.वीर विक्रम सिंह जी @VeerVikram131 को पंचायत सहायकों की प्रमुख समस्याओं के विषयक मा. मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन पत्र दिया गया।
#हमारा_यूनियन_हमारी_ताकत
नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत विथरी के बड़े भाई सूर्यपाल गंगवार जी को सचिव मुख्यमंत्री बनाए जानें पर पंचायत सहायक यूनियन नवाबगंज हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती है 🎉🎉🎉
@myogiadityanath@SuryaPalGangwar