लखनऊ।
थाना आलमबाग क्षेत्र की गढ़ी कनौरा चौकी के पास सोनी के घर में मनोज और गोलू द्वारा जुए का संचालन कराए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां प्रतिदिन लाखों रुपये का जुआ होने की बात कही जा रही है।
इस संबंध में गढ़ी कनौरा चौकी इंचार्ज श्री अभिनन्दन अग्रहरि को शिकायत देकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। उनके द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी है।
घटना से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध है।
@lkopolice@dgpup@Uppolice@LkoCp@DCP_South@ABPNews@News24@Republic_Bharat@bstvlive@LoJcp
महोदय ध्यान दे थाना ठाकुर गंज अंतर्गत गौघाट चौकी से मात्र100मीटर दूरी पर जुए का वीडियो वाइरल और शिकायत के बावजूद क्यो नही बंद करवा रही पुलिस अपराधी प्रवृत्ति के द्वारा हार जीत की बाजी लगवाने का खेल आखिर कब तक तबाह होते रहेगे गरीबो के घर @DCPWEST1@dgpup@Uppolice@LkoCp@LoJcp
@Uppolice@LkoCp@lkopolice@dcp_north
थाना मड़ियाव, लखनऊ क्षेत्र में महादेव होटल के पास स्थित शराब के ठेके पर रात 10 बजे के बाद भी शराब बिक्री का कारोबार खुलेआम जारी है। हैरानी की बात यह है कि यह स्थान राम-राम बैंक चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है।
विरोध करने पर संबंधित लोग झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पूरे मामले का वीडियो भी उपलब्ध है।
कृपया वीडियो का संज्ञान लेकर मौके की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें।@upexcise
#LucknowPolice #Madiyaon #IllegalLiquorSale
@rapidoapp_@ingressorapido
Rapido के माध्यम से मैंने अपना सामान Parcel किया था। ड्राइवर ने सामान लेकर OTP की मांग की और OTP पूछने के बाद बिना डिलीवरी किए सामान लेकर वहां से निकल गया। यह बेहद गंभीर मामला है।
मेरे सामान की जिम्मेदारी Rapido की है। कृपया तत्काल ड्राइवर की जानकारी एवं ट्रिप डिटेल की जांच कर मेरा सामान वापस दिलाया जाए और संबंधित ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
मेरे पास Booking/Trip की पूरी जानकारी एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं।
कृपया इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर समाधान करें।
@Cyberdost@Uppolice
थाना गुड़म्बा, लखनऊ में हुई घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने तथा घायल का मेडिकल परीक्षण होने के बावजूद पुलिस ने केवल NCR दर्ज कर वादी को घर भेज दिया।
जब घटना के संबंध में वीडियो साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट मौजूद हैं, तो केवल NCR दर्ज कर मामले को समाप्त करना गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। क्या पीड़ित को न्याय पाने के लिए उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ेंगे?
माननीय @Uppolice एवं @dgpup से अनुरोध है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर NCR को FIR में परिवर्तित करने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश थाना गुड़म्बा को दिए जाएं।
@LkoCp@dcp_north@CMOfficeUP@Republic_Bharat
#lucknowpolice #FIR #Thanagudamba
थाना गुड़म्बा, लखनऊ में हुई घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने तथा घायल का मेडिकल परीक्षण होने के बावजूद पुलिस ने केवल NCR दर्ज कर वादी को घर भेज दिया।
जब घटना के संबंध में वीडियो साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट मौजूद हैं, तो केवल NCR दर्ज कर मामले को समाप्त करना गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। क्या पीड़ित को न्याय पाने के लिए उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ेंगे?
माननीय @Uppolice एवं @dgpup से अनुरोध है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर NCR को FIR में परिवर्तित करने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश थाना गुड़म्बा को दिए जाएं।
@LkoCp@dcp_north@CMOfficeUP@Republic_Bharat
#lucknowpolice #FIR #Thanagudamba
माननीय @Uppolice@LkoCp@DCPWEST1@adgzonelucknow कृपया इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लें।
थाना ठाकुरगंज, गौघाट चौकी क्षेत्र के महतियाटार में चल रहे कथित जुए के अड्डे के संबंध में दिनांक 20/04/2026 को डीसीपी महोदय को लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया था।
अब उसी स्थान पर जुआ खेले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि लोग नाव से नदी पार करके वहाँ जुआ खेलने पहुंचते हैं और काफी संख्या में लोग इस गतिविधि में शामिल होते हैं।
सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि जिन लोगों के विरुद्ध थाना ठाकुरगंज में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी है, वे इस गतिविधि में खुलेआम दिखाई दे रहे हैं। वीरेंद्र भांजा के संबंध में डबल मर्डर मामले का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी है तथा आसिफ भांजा के विरुद्ध भी थाना ठाकुरगंज में कई मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।
जब पहले ही डीसीपी महोदय को लिखित शिकायत दी जा चुकी थी, फिर भी यदि उसी स्थान पर जुआ लगातार चल रहा है और अब उसका वीडियो खुलेआम वायरल हो रहा है, तो यह स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी?
यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
और यदि कार्रवाई हुई थी तो उसके बावजूद जुआ फिर खुलेआम कैसे चल रहा है?
मामला केवल जुए का नहीं है—यह कानून-व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है।
मांग है कि वायरल वीडियो, पूर्व में दिए गए प्रार्थना-पत्र तथा संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही, मिलीभगत या संरक्षण सामने आता है तो उसके विरुद्ध भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए।
स्थानीय स्तर पर खानापूर्ति नहीं, वरिष्ठ अधिकारी द्वारा तत्काल कार्रवाई और पूरे नेटवर्क की जांच आवश्यक है।@dgpup@UPGovt@uppstf@NBTLucknow@Republic_Bharat
ग्राम पंचायत गौरी कला, ब्लॉक जसपुरा जनपद बाँदा में जल निगम की पाइपलाइन लीकेज की शिकायत कई बार की गई और लिखित आवेदन देने के बाद मरम्मत की गई, लेकिन अगले ही दिन फिर से पाइपलाइन फट गई और लगातार पानी बह रहा है। इससे स्वच्छ पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है तथा आसपास गंदगी और जलभराव की स्थिति बन गई है।
कृपया तत्काल स्थायी समाधान कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
#Banda #JalJeevanMission #SaveWater #उत्तरप्रदेश
@JalUttar@InfoDeptUP@swatantrabjp@UPGovt@ChiefSecyUP@DM_Banda1@myogiadityanath@myogioffice@JalShaktiMin
धन्यवाद @bandapolice जी। @112UttarPradesh पर सूचना दर्ज कराई जा चुकी है। कल थाना जसपुरा में विस्तृत लिखित तहरीर दी जायगी । चूँकि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के कारण मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है, अतः प्रार्थना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
@ADGZonPrayagraj@Uppolice@shivrajspup@repalash
माननीय @Uppolice@bandapolice@dgpup@ADGZonPrayagraj @igrangeprayagraj कृपया तत्काल संज्ञान लें।
मैं राम सजीवन यादव, ग्राम प्रधान, ने आज ग्राम की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में माननीय एसडीएम महोदय को लिखित शिकायत दी। गाँव लौटते ही थाना जसपुरा का हिस्ट्रीशीटर लवकुश यादव एवं उसका भाई ललवा लाठी-डंडे लेकर मेरे पास आए, गाली-गलौज की और धमकी दी कि “एप्लीकेशन वापस ले लो, नहीं तो जान से मार देंगे।”
इस घटना की सूचना यूपी-112 पर दे दी गई है।
#pradhansang
@Maruti_Corp@MSArenaOfficial क्या Maruti Suzuki की Customer Service ऐसी ही होती है?
मेरी Maruti Brezza (UP32MD7650) की बैटरी Hamirpur KTL द्वारा बदली गई थी। Advisor Vikrant ने पूरी राशि वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक केवल ₹1,500 ही रिफंड किए हैं (स्क्रीनशॉट संलग्न)। बाकी राशि देने की बात कहकर अब मेरा फोन तक नहीं उठा रहे हैं।
क्या ग्राहकों के साथ यही व्यवहार किया जाता है? कृपया इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मेरा पूरा रिफंड दिलाया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। @marutisuzuki@jagograhakjago
#MarutiSuzuki #CustomerService #ConsumerRights
थाना मड़ियांव की केशव नगर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर लाखों रुपये का जुआ पकड़ा जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या इतने बड़े स्तर पर यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी? यदि हाँ, तो इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं हो सकी?
आशा है कि @lkopolice पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह भी स्पष्ट करेगी कि इस अवैध गतिविधि में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत रही है तो उस पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।@Uppolice@LkoCp@dcp_north@dgpup
#Lucknow #Madiyaon #UPPolice
@Maruti_Corp@MSArenaOfficial@Nexa_India@MarutiSuzuki12
KTL Hamirpur के Service Advisor विक्रांत का रवैया बेहद निराशाजनक है।
आज सुबह स्वयं WhatsApp पर संदेश भेजकर कहा कि “आज आपका मामला फाइनल करवा देंगे।” लेकिन उसके बाद से न तो मेरी कॉल रिसीव की जा रही है और न ही किसी प्रकार का जवाब दिया जा रहा है।
मैं अपने WhatsApp चैट और कॉल डिटेल के स्क्रीनशॉट भी संलग्न कर रहा हूँ, जिससे स्पष्ट है कि मुझे लगातार टाला जा रहा है।
क्या Maruti Suzuki में ग्राहकों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया
यह अत्यंत निराशाजनक है कि मुझे लगातार केवल “We have escalated your concern” का वही जवाब दिया जा रहा है, जबकि समाधान आज तक नहीं हुआ। आपकी अधिकृत सर्विस टीम अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है और रिफंड का वादा भी कर चुकी है। अब न तो रिफंड दिया जा रहा है और न ही Service Advisor फोन उठा रहे हैं। कृपया इस मामले का तत्काल समाधान करें, अन्यथा मुझे उपभोक्ता आयोग एवं अन्य सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
@Maruti_Corp@MSArenaOfficial@jagograhakjago@MarutiBrezzza
@Maruti_Corp आखिर मेरे मामले में इतनी देरी क्यों की जा रही है?
मैं पिछले कई दिनों से लगातार शिकायत और ट्वीट कर रहा हूँ, लेकिन आज तक कोई अंतिम समाधान नहीं मिला।
KTL Hamirpur के सर्विस एडवाइजर विक्रांत ने स्वयं कहा था कि मेरी ओरिजिनल बैटरी मुझे वापस दी जाएगी, लेकिन अब पिछले 2 दिनों से मेरा फोन तक नहीं उठा रहे हैं। मेरी गाड़ी भी उन्हीं के अंडर सर्विस हुई थी।
क्या यही है @MSArenaOfficial की ग्राहक सेवा? क्या ग्राहकों को सिर्फ आश्वासन देकर परेशान किया जाता रहेगा?
मैं @Maruti_Corp से आग्रह नहीं, बल्कि अपेक्षा करता हूँ कि इस मामले का तुरंत समाधान कराया जाए और मेरी मूल बैटरी/उसका उचित समाधान बिना किसी और देरी के उपलब्ध कराया जाए।@VitaraBrezza@NexaExperience@jagograhakjago@CPCINDIA
अब और देरी अस्वीकार्य है।
#MarutiSuzuki #CustomerService
Gadi No. up32md7650
@NexaExperience यह आपका दूसरा औपचारिक जवाब है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। KTL हमीरपुर ने पहले गलती स्वीकार की, फिर बैटरी/राशि लौटाने का आश्वासन दिया और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया। क्या यही Maruti Suzuki की ग्राहक सेवा है? कृपया आज ही लिखित रूप से बताइए कि मेरा समाधान कब होगा। अन्यथा मैं इस पूरे मामले को उपभोक्ता आयोग और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाऊँगा तथा सार्वजनिक रूप से भी इसकी जानकारी साझा करूँगा।
@Maruti_Corp@MSArenaOfficial
@Maruti_Corp
अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि KTL हमीरपुर में मेरी गाड़ी के साथ हुई लापरवाही पर आज तक कोई समाधान नहीं किया गया।
वहाँ के सर्विस एडवाइज़र विक्रांत ने स्वयं आश्वासन दिया था कि मेरी मूल SF बैटरी वापस दिलाई जाएगी अथवा उसकी पूरी राशि लौटाई जाएगी। उनके कहने पर मैंने दो दिन प्रतीक्षा भी की, लेकिन आज स्थिति यह है कि उन्होंने मेरा फ़ोन उठाना भी बंद कर दिया है।
मेरी गाड़ी अभी भी खड़ी है, जिससे मुझे लगातार असुविधा और आर्थिक नुकसान हो रहा है।
क्या यही Maruti Suzuki की ग्राहक सेवा है?
मैं मारुति सुज़ुकी के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह करता हूँ कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें, KTL हमीरपुर की जवाबदेही तय करें तथा बिना किसी और देरी के मुझे न्याय दिलाएँ। अन्यथा मुझे उपभोक्ता आयोग एवं अन्य वैधानिक मंचों का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ेगा।@MSArenaOfficial@MarutiBrezzza@NexaExperience@ArenaMaruti
#MarutiSuzuki #CustomerComplaint #KTLHamirpur
My vehicle was serviced at KTL Hamirpur where my original SF battery was replaced without my consent. Service Advisor Mr. Vikrant assured me over the phone that either my original battery or the full reimbursement amount would be provided. He asked me to wait for two days.
Now, despite repeated follow-ups, there has been no resolution, my vehicle is lying unusable, and Mr. Vikrant has stopped answering my calls.
I request Maruti Suzuki to intervene immediately, ensure reimbursement/replacement as promised, and hold the concerned workshop accountable. I expect an urgent resolution.
#maruti #customercare
@Maruti_Corp@MSArenaOfficial
यह अत्यंत गंभीर मामला है। मेरी Maruti Brezza रिपेयर के लिए KTL Hamirpur में दी गई थी। गाड़ी में मेरी नई SF Battery लगी थी, जिसकी खरीद की रसीद आज भी मेरे पास सुरक्षित है।
आज बैटरी डाउन होने पर खुलवाकर देखा तो गाड़ी में SF की जगह Livguard Battery लगी मिली। मेरी अनुमति के बिना मेरी नई बैटरी किसने और किस अधिकार से बदली? यह ग्राहक के विश्वास के साथ खिलवाड़ है।@Maruti_Corp@MSArenaOfficial@Maruti_Care@NexaExperience
#MarutiSuzuki #Brezza #CustomerRights #ConsumerRights #KTLHamirpur
मान्यवर, मैंने उक्त विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन (Permanent Disconnection) हेतु ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर रखी है। मैं वर्तमान में लखनऊ में रहता हूँ, इसलिए बार-बार स्थानीय कार्यालय आना संभव नहीं है। कृपया संबंधित SDO/JE द्वारा नियमानुसार कनेक्शन विच्छेदित कराने की कार्रवाई शीघ्र कराई जाए। यदि कनेक्शन विच्छेदन के समय मेरी उपस्थिति आवश्यक हो तो कृपया मुझे पूर्व सूचना दें, मैं निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाऊँगा। कृपया की गई कार्रवाई से इसी ट्वीट पर अवगत कराने का कष्ट करें।@MVVNLHQ@UPPCLLKO@mduppcl@ChairmanUppcl@UppclMedia@RVPPKSUP@VINODKUMARGAN15@AKSharmaOffice
@UPPCLLKO कृपया मार्गदर्शन करें। मेरी दिवंगत माता के नाम ट्यूबवेल कनेक्शन संख्या 7276803000 का स्थायी विच्छेदन कराना है। मैं वर्तमान में लखनऊ में रहता हूँ, इसलिए आवेदन डाक से भेज रहा हूँ। कृपया संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।@ChairmanUppcl@MVVNLHQ@mduppcl@myogioffice@AKSharmaOffice