@Govtschoolinfo माननीय मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी शिक्षा विभाग में लंबे समय से विभिन्न संवर्गों की डीपीसी की प्रक्रिया नियम संशोधन पत्रावली के कारण रुकी हुई जिससे रिक्त पदों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अतः आपसे अनुरोध है 13 की केबिनेट में पारित करवाकर अनुगृहित करे
@GovindDotasra
#सलेक्शनग्रेड_बजटघोषणा_155
Hon मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी निम्न बिंदुओं पर संज्ञान लेकर विभागों को निर्देशित करवाया जाए।
1. वेतन कटौती निरस्त की जावे
2. ACP 9-18-27 के आदेश जल्दी निकलवाएं जायें
3. लंबित समस्त डीपीसी शीघ्र हो, लगभग 1 लाख पद खाली हो रहे हैं
@_lokeshsharma
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद हम आपसे निम्न अपेक्षाए रखते है-
(१) शिक्षा विभागीय विभिन्न बकाया DPC शीघ्र करवाए।
(२) तृतीय श्रेणी अध्यापकों सहित स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाये।
(३) 9/18/27 का आदेश जारी करवाए।@ashokgehlot51@GovindDotasra@DrBDKallaINC
#सलेक्शनग्रेड_बजटघोषणा_155
कार्मिकों के एक ही पद पर Stagnation की समस्या को देखते हुए प्रदेश में 25 जनवरी, 1992 से 'Selection Grade' समयबद्ध रूप से देने की व्यवस्था की गई थी। इसके अंतर्गत 9-18-27 वर्षों पर Promotional Post का Pay Scale दिए जाने का प्रावधान था। छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) की अभिशंषा के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा ACP (Assured Career Progression) को संशोधित कर लागू किया, जिसके अंतर्गत 10-20-30 वर्षों पर एक आगे की पे स्केल देने का प्रावधान किया गया। इसी तर्ज पर राज्य में 1 जनवरी, 2006 से 6th Pay Commission को लागू करते समय Selection Scale के स्थान पर ACP की व्यवस्था लागू की गई। इसके अंतर्गत कार्मिकों को 9-18-27 तथा State Services को 10-20-30 वर्षों पर एक Higher Pay Scale दिए जाने का प्रावधान किया गया। इस प्रकार Selection Grade से ACP में परिवर्तन से कार्मिकों के लाभ में कमी आ गई तथा कई कार्मिक द्वितीय और तृतीय पदोन्नति के समकक्ष वेतनमान तक अपने सेवाकाल के अंत तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। कार्मिकों की समस्या एवं लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग को देखते हुए अब मैं, ACP में पुनः संशोधन करते हुए State Service सहित सभी कार्मिकों को, 1992 में स्वीकृत की गई Selection Grade की तर्ज पर, ACP के अंतर्गत 9-18-27 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पदोन्नति वाले Pay Scale दिए जाने की घोषणा करता हूं।
-- श्री अशोक गहलोत जी (बजट घोषणा)
महोदय आपकी इस घोषणा पर निर्देशित कर आदेश निकलवाने की कृपा करें। कर्मचारी साथी इस आदेश के इंतजार में हैं।
@ashokgehlot51@_lokeshsharma
#NPS_QUIT_INDIA
आज का दिन सभी #पुरानी_पेशन_बहाल_करो की मांग कर रहे #योद्धाओं के नाम, आज सभी को फॉलो बैक मिलेगा, साथियों इस ट्वीट को लाइक और रीट्वीट करे और कमेंट बॉक्स मै #OPS लिखे कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराए ।
ताकि आने वाले समय में हम एक दूसरे की ताकत बन कर इस लड़ाई को जीते क्योंकि
👇
"जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी" ।
@ShivaGopalMish1@NmopsInd@2RS05@NPSEFR@RLD_OPS
आज शिक्षा विभाग में DEO डीपीसी की शुरुआत पर आदरणीय मुख्य्मंत्री @ashokgehlot51 जी शिक्षा मंत्री @DrBDKallaINC जी @ZahidaKhanINC जी एवं निदेशक @kana_ias जी का आभार अब रेसा वीपी संगठन आप से विनम्र निवेदन करता है कि उपप्राचार्य से प्राचार्य डीपीसी शीघ्र करवाने की कृपा करें !
चिर लम्बित पदोन्नतियों की आज हुई शुरुआत। DEO DPC हेतु मुख्यमन्त्री आदरणीय अशोक जी गहलोत, श्रीमान गोविन्द सिंह जी डोटासरा, शिक्षामन्त्री श्रीमान बीडी कल्ला साहब, ज़ाहिदा मैडम, निदेशक श्रीमान कानाराम जी व टीम निदेशालय का हार्दिक आभार। आशा है शेष संवर्गों की DPC भी तत्काल की जाएगी।@ashokgehlot51@GovindDotasra@DrBDKallaINC@ZahidaKhanINC@kana_ias@Nathmal70602774 @Sos_Sourabh
इतिहास की पहली DEO डीपीसी संपन्न हुई जिसमें अधिकत्तर व्याख्याता संवर्ग के प्राचार्यों का चयन हुआ,इसमें संगठन की वर्षों की गई मेहनत रंग लाई जिसमें @MohanSihag24 जी,डायालाल जी,सुमेर जी,प्रमोदजी,बीकेजी, नाहरसिंहजी सहित संगठन के सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों का योगदान रहा
जय रेसला
चिर लम्बित पदोन्नतियों की आज हुई शुरुआत। DEO DPC हेतु मुख्यमन्त्री आदरणीय अशोक जी गहलोत, श्रीमान गोविन्द सिंह जी डोटासरा, शिक्षामन्त्री श्रीमान बीडी कल्ला साहब, ज़ाहिदा मैडम, निदेशक श्रीमान कानाराम जी व टीम निदेशालय का हार्दिक आभार। आशा है शेष संवर्गों की DPC भी तत्काल की जाएगी।
#पुरानी_पेशन_बहाल_करो#NPSनिजीकरणभारतछोड़ो
पुरानी पेंशन को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं : शिवगोपाल मिश्रा
नई दिल्ली 5 जुलाई : सरकार के आमंत्रण पर NPS कमेटी के साथ एक बार फिर JCM स्टाफ साइड की महत्वपूर्ण बैठक हुई , जिसमें सेक्रेटरी शिवगोपाल मिश्रा ने दोहराया कि पुरानी पेंशन की बहाली से कम पर सरकारी कर्मचारी मानने वाले नही है ! सरकार इस मामले में कितना गंभीर है कि , इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने अपना न कोई प्रस्ताव ही बैठक में नही रखा !
निर्धारित समय दोपहर 12 के करीब ये बैठक शुरू हुई ! बैठक में सबसे पहले जेसीएम स्टाफ साइड के सेक्रेटरी शिवगोपाल मिश्रा ने अपनी बात को रखा ! श्री मिश्रा ने कहाकि सरकारी कर्मचारियों के रुख में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आया है , चूंकि NPS के तहत जो लोग सेवानिवृत्त हो रहे है , उन्हें 2000 से 3000 रुपये पेंशन के नाम पर दिया जा है ! ये कही से भी उचित नही है ! इसे लेकर सरकारी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है !
यही वजह है कि हम सभी चाहते है कि पुरानी पेंशन योजना में में बिना कोई फेरबदल किए इसे मूल स्वरूप में ही बहाल किया जाए , ताकि सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त के बाद भी एक सम्मानजनक जीवन यापन कर सके ! सेक्रेटरी श्री मिश्रा ने कहाकि हम NPS में किसी तरह का बदलाव नही चाहते और हमें पुरानी पेंशन बहाली से कम कुछ भी मंजूर नही है !
माना जा रहा था कि जेसीएम स्टाफ साइड सेक्रेटरी बात सुनने के बाद NPS कमेटी की ओर से कोई बात या प्रस्ताव रखा जाएगा , लेकिन ऐसा नही हुआ , वो जेसीएम स्टाफ साइड के नेताओं को ही सुनते रहे , कमेटी ने न कोई प्रस्ताव दिया और न ही बैठक में अपना कोई पक्ष ही रखा !
इस बैठक में AIRF की ओर से अध्यक्ष डॉ एन कन्हैया , कार्यकारी अध्यक्ष जे आर भोसले और कोषाध्यक्ष शंकरराव शामिल रहे !
इस बैठक से पूर्व जेसीएम ऑफिस में जेसीएम स्टाफ साइड के नेताओं की बैठक हुई ! जिसमें मुख्यरूप से NPS कमेटी के सामने रखे जाने वाली वाली बात पर चर्चा की गई ! इसमें सभी नेताओं ने एक स्वर में कहाकि फिलहाल हमारी एक ही मांग है , पुरानी पेंशन की बहाली, इसके अलावा हमे कुछ भी मंजूर नही है ! बैठक में ये भी कहा गया कि अगर कमेटी किसी तरह का प्रस्ताव रखती है तो हम इस पर बात करने के लिए जेसीएम स्टाफ साइड नेताओं की दोबारा बैठक कर उस पर चर्चा कर लेंगे !
इस बैठक के बाद AIRF महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने केंद्रीयकर्मियों के साथ ही राज्यकर्मियों और शिक्षकों से कहाकि पुरानी पेंशन बहाली के मामले में सरकार की नीयत साफ नही है , इसलिए हमें अपने आंदोलन को और मजबूत करने की जरूरत है ! इसके लिए 10 अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित संसद घेराव और रैली को कामयाब बनाने हमे पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए !
कॉपी from @airfindia FB page