बरेली प्रभार------
दिनांक--27.07.2026
शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27.07.2026 को प्रवर्तन -1 ,2 बरेली के आबकारी निरीक्षक मय स्टॉफ एवं मीरगंज के स्टॉफ द्वारा दिल्ली- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों की चेकिंग की गई ।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmbareilly
माननीय, मुख्यमंत्री महोदय उ0प्र0 सरकार, के जनपद जालौन में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ कार्यक्रम स्थल की तैयारियों/सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
स्टेशन परिसर उरई बना शराबियों अराजकतत्वों का अड्डा वेंडर से की मारपीट कैंटीन संचालक ने जीआरपी पुलिस पर मिलीभगत वसूली जैसे लगाए गम्भीर आरोप आरोपियों के हौसले बुलंद जीआरपी थाने के कारखास की भूमिका संदिग्ध
@spgrpjhansi@upgrphq@irctc_app
दिनांक 01.07.2026 को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म/चैनलों द्वारा बिना तथ्यों को जाने एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, प्रथम दृष्टया वीडियो में दिख रहा आरक्षी जनपद जालौन में नियुक्त नही है । कतिपय चैनलों द्वारा इस संबन्ध में भ्रामक एवं अपुष्ट खबर चलायी गयी है, अतः जालौन पुलिस इस भ्रामक/अपुष्ट खबर का खण्डन करती है ।
वीडियो एवं वीडियो प्रसारण के सम्बन्ध में जांच की जा रही है । जांचोपरान्त आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
@nainitalpolice_@uttarakhandcops Sir नैनी लेक के समीप चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी जिनका सरनेम गौतम है बाहर से आने वाले पर्यटकों से बदसलूकी करते हैं ओर गाड़ी सीज के नाम पर अवैध वसूली करते हैं जिससे नैनीताल पुलिस की छवि धूमिल हो रही है कृपया मॉल रोड पर लगे कैमरों की जांच करवाए जिससे इनकी घूसखोरी से पर्दा उठे
पुलिस अधीक्षक की सख्ती सघन चेकिंग अभियान खुले में शराब पीने पर प्रतिबंध जालौन पुलिस का दिखा खौफ आवकारी विभाग की खुली छूट नियम विरुद्ध समयावधि के बाद कई ठेकों से हो रही शराब की बिक्री आवकारी मौन @adgzonekanpur@rangejhansi@nitinagarwal_n@upexcise@jalaunpolice
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में घटित विशेष कानून व्यवस्था की घटनाओं एवं विशेष अपराधों की समीक्षा, वामपंथी संगठनों, किसान संगठनों, जातीय संगठनों के बारे में चर्चा, यक्ष ऐप पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा, Response to Media Regarding Events, जनसुनवाई की समीक्षा, CCTNS में 60/90 दिवस के विवेचना की स्थिति, ई-साक्ष्य/ई-सम्मन की समीक्षा, Grounds of Arrest and Reasons for Arrest, मिसिंग/रिकवर्ड Child की समीक्षा, ऑपरेशन दहन, 68-ई एवं 68-एफ of NDPS Act की समीक्षा, साइबर क्राइम, Zero Fatality District की समीक्षा, Reducing Traffic Congestion (RTC) व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा उपर्युक्त बिंदुओं के संबंध में जनपदों द्वारा की गई कार्यवाही एवं वर्तमान वस्तुस्थिति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
#adgzonekanpur अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से #IG_JHANSI, #DIG_KNR, जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, कानपुर जोन बोर्ड ऑब्जर्वर, मुख्य नोडल अधिकारी/नोडल अधिकारी (पुलिस/प्रशासन), डीवी/पीएसटी दल, कार्यदायी संस्था सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन के प्रतिनिधि व सुरक्षा एवं ड्यिूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दिनांक 15.06.2026 से प्रारम्भ होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदया द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों को निर्धारित मानकों एवं शासनादेशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 10.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद जालौन के भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस पहुंचकर गार्द सलामी ली गई। तत्पश्चात अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, जनशिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद जालौन भ्रमण दौरान आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आयोजित लिखित परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कालेज, उरई व श्री गांधी इंटर कालेज, उरई में परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी, श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद औरैया द्वारा विकसित INVESTIGATION & FIR MONITORING PORTAL के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पोर्टल की कार्यप्रणाली, विवेचनाओं एवं एफआईआर की प्रभावी मॉनिटरिंग, पारदर्शिता तथा समयबद्ध निस्तारण में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर सम्मिलित हुए। बैठक में पोर्टल के माध्यम से विवेचना प्रक्रिया को अधिक दक्ष, तकनीक-सक्षम एवं जवाबदेह बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये।
मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन एवं पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबन्धों, गोपनीयता, परीक्षा केन्द्रों की तैयारियों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा गोष्ठी के दौरान #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा कानपुर जोन के जनपदों में प्रस्तावित भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।
आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में @Uppolice के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर श्री राजीव कृष्ण जी को सुसज्जित गार्ड द्वारा गरिमापूर्ण 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण ने उनका स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
#UPPolice